Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 March: मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल
23 से 29 मार्च 2026 का साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए टैरो कार्ड्स क्या कहते हैं? जानिए प्रत्येक राशि का विस्तृत भविष्यफल - प्रेम, स्वास्थ्य, धन, परिवार और साप्ताहिक सलाह, शुभ दिन व रंग के साथ।

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 March, साप्ताहिक टैरो राशिफल: 23 से 29 मार्च 2026 का सप्ताह आपके लिए एक ठहराव और आत्म-मूल्यांकन का समय लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स इस दौरान आपको जल्दबाजी छोड़कर चीजों को गहराई से देखने और पुरानी जिम्मेदारियों को संभालने की प्रेरणा दे रहे हैं। मूलांक 4 और भाग्यांक 8 की ऊर्जा अनुशासन, स्थिरता और दूरगामी योजना का संदेश दे रही है। यह सप्ताह रेस की तरह नहीं, बल्कि खुद से मिलने और जीवन की बड़ी तस्वीर समझने का है। परिस्थितियां आपके सामने खुलकर आएंगी – कुछ भारी लगेंगी, कुछ अचानक राहत देंगी। आपका रिएक्शन ही इस सप्ताह का परिणाम तय करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए टैरो क्या कह रहा है।
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आत्म-चिंतन से होगी। आप खुद से पूछ सकते हैं कि आपके प्रयासों का फल उतनी ऊर्जा से मिल रहा है जितनी आपने लगाई थी? प्रतीक्षा का समय थोड़ा असहज रहेगा, खासकर जब आप जल्दी नतीजे चाहते हैं। मध्य सप्ताह में भीतर कुछ कर दिखाने या अपनी बात कहने की तीव्र इच्छा जागेगी। सप्ताहांत तक आपका नजरिया बदल जाएगा। जो बातें अब तक नजरअंदाज थीं, वे महत्वपूर्ण लगने लगेंगी। भावनात्मक रूप से अधीरता छोड़कर शांति और स्वीकार की ओर बढ़ेंगे। टैरो संकेत दे रहा है कि जल्दबाजी से बेहतर है थोड़ा ठहराव। इस सप्ताह चीजों को स्पष्टता से देखने के लिए खुद को समय दें। जो देरी लग रही है, वह अपनी सही गति से आगे बढ़ रही है।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत थोड़ी हैरान करने वाली रहेगी। कुछ चीजें अचानक बदल सकती हैं और जमा-जमाया काम ऊपर-नीचे हो सकता है। शुरू में बेचैनी होगी, लेकिन घबराएं नहीं, आप जल्द संभाल लेंगे। मध्य सप्ताह तक परेशानी खत्म होगी और आप नया सीखने के लिए उत्साहित महसूस करेंगे। हालात पटरी पर आएंगे। दूसरों से मदद और सही तालमेल से कामयाबी मिलेगी। जो बातें शुरू में परेशान कर रही थीं, अब समझ आएगा कि वे आपके भले के लिए थीं। टैरो कह रहा है कि दूसरों के साथ मिलकर चलना आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इस सप्ताह बदलाव को डटकर मुकाबला करने के बजाय शांति से अपनाएं। यह बदलाव आपको सुरक्षित और बेहतर कल की ओर ले जा रहा है।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत काफी संजीदा रहेगी। आप जिम्मेदारियों और काम में स्थिरता लाने पर जोर देंगे। बीच में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आप खुद से पूछ सकते हैं कि जिस रास्ते पर इतनी मेहनत कर रहे हैं, क्या वह वाकई आपके काम का है? मध्य सप्ताह में एक नई और ताजी शुरुआत का मौका मिलेगा। जो बातें बोझ लग रही थीं, उन्हें पीछे छोड़ने से सुकून मिलेगा। टैरो संकेत दे रहा है कि पुरानी भारी चीजों को विदा करने से नई संभावनाएं खुलेंगी। एक नई उमंग आपका इंतजार कर रही है। इस सप्ताह जो चीजें आपकी एनर्जी सोख रही हैं, उन्हें जाने दें। खुद को नई शुरुआत की आजादी दें।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत भावुक या बेचैनी भरी हो सकती है। मन में कुछ बातें परेशान कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए आप खुद को काम में व्यस्त कर सकते हैं या कमियों को सुधारने में जुट सकते हैं। लेकिन काम को भावनाओं से भागने का जरिया न बनाएं। मध्य सप्ताह में जिम्मेदारियों का बोझ थका सकता है। टैरो कह रहा है कि सब कुछ अकेले संभालने की जिद न करें। भावनाओं को स्वीकार करने से असली शांति मिलेगी। इस सप्ताह सारा बोझ अकेले ना उठाएं। खुद को आराम दें और भावनाओं को समझने के लिए समय निकालें।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
रिश्तों में मिला-जुला सप्ताह रहेगा। अपनों के साथ प्यार और गर्माहट महसूस होगी, लेकिन कुछ तनाव भी आएगा। छोटी गलतफहमियां तालमेल में दिक्कत खड़ी कर सकती हैं। बहस को खींचने के बजाय पीछे हटना बेहतर होगा। तुरंत जवाब देने या अपनी बात सही साबित करने से अच्छा है कि अकेले में शांति से सोचें। टैरो कह रहा है कि शोर-शराबे से दूर होने पर उलझनों के सही जवाब मिलेंगे। इस सप्ताह मानसिक शांति को ऊपर रखें। फालतू झगड़ों से दूर रहना आपके हित में है।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल
यह सप्ताह दिल के दरवाजे खोलने जैसा है। आप भावनाओं के प्रति अधिक खुले महसूस करेंगे और नया अनुभव करने का मौका मिलेगा। पुराने डर या कंट्रोल की आदत को छोड़ने की जरूरत है। लोगों के लिए दिल खोल रहे हैं, लेकिन जहां जरूरी हो वहां अपनी बात पर मजबूती से टिकें। भावनाओं में बहकर मर्यादाओं से समझौता न करें। टैरो कोमलता और ताकत के बीच बैलेंस बनाने की सलाह दे रहा है। इस सप्ताह दूसरों के लिए दिल खुला रखें, लेकिन अपनी सीमाओं की सुरक्षा ना भूलें। मजबूती और कोमलता का संतुलन बनाए रखें।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत उलझन भरी हो सकती है। आप खुद को मानसिक रूप से बंधा हुआ महसूस करेंगे। विकल्प कम लगेंगे। बहुत ज्यादा सोचना कदम उठाने से रोक सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, यह दौर जल्द बीतेगा। दिन आगे बढ़ने पर नई चमक और आत्मविश्वास आएगा। पुरानी झिझक पीछे छूटेगी। टैरो कह रहा है कि दूसरों का साथ और टीमवर्क फायदेमंद साबित होगा। मिलकर काम करने से मुश्किलों का समाधान साफ दिखेगा। इस सप्ताह अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। बेकार के डर को हावी ना होने दें। हिचकिचाहट छोड़ने पर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत परिवार और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित रहेगी। रिश्तों में मिठास और गहराई आएगी। मन की बात साझा करने से अपनों के करीब आएंगे। पुरानी अनबन सुलझ सकती है। मध्य सप्ताह में पुरानी कड़वाहट और निराशाएं पीछे छूटेंगी। टैरो कह रहा है कि ध्यान अब वाकई कीमती चीजों पर होगा। पुरानी बातों का दुख मनाने के बजाय भविष्य की संभावनाएं देखेंगी। यह मानसिक बदलाव राहत और नई दिशा देगा। इस सप्ताह जो बीत गया, उसे पकड़कर ना बैठें। बाधा बन रही चीजों को विदा करें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत चुनौतीपूर्ण रहेगी। आप खुद को किसी स्थिति, आदत या पुराने ढर्रे में फंसा महसूस करेंगे। बदलाव का समय आ गया है। पुराने बंधनों को तोड़ना कठिन लग सकता है, लेकिन आंतरिक जागरूकता सही रास्ता दिखाएगी। आगे बढ़ने का इरादा करने पर चीजें तेजी से बदलेंगी। भारीपन की जगह नई ताजगी और आजादी आएगी। टैरो कह रहा है कि शानदार नई शुरुआत इंतजार कर रही है। भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। इस सप्ताह आराम और पुराने ढर्रे के बजाय तरक्की और विकास चुनें। पुरानी बेड़ियां पीछे छोड़ें, बेहतर शुरुआत पहुंच में है।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत बारीकी से चीजों को परखने और योजना बनाने के साथ होगी। आप बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ेंगे। सफलता के छोटे संकेत मिलेंगे, जो संतुष्टि देंगे। मध्य सप्ताह में कई जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती होगी। स्थिरता समय और ऊर्जा की कुशलता पर टिकी है। टैरो कह रहा है कि व्यवस्थित रहने पर हर काम पूरा होगा। इस सप्ताह अपनी चीजों को व्यवस्थित रखें। एक साथ बहुत काम ना लें। क्षमता के अनुसार जिम्मेदारियां उठाएं।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
शुरुआत उलझन भरी या धुंधली रहेगी। फैसला लेना कठिन लगेगा। बहुत विकल्प होने से ध्यान भटकेगा। लेकिन दिन बीतने पर बादल छंटेंगे। आप खुद पर काबू पाएंगे और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। टैरो कह रहा है कि भ्रम से बाहर निकलने पर नेतृत्व क्षमता लौट आएगी। इस सप्ताह बहुत चीजों में हाथ ना डालें। एक दिशा पर ध्यान लगाएं। फैसले पर भरोसा रखें और निडर होकर आगे बढ़ें।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
आगाज नई उम्मीद और जोश के साथ होगा। बीच-बीच में शक या अनिश्चितता परेशान कर सकती है। कभी लगेगा कि सहारा कम है या अकेले पड़ गए हैं। लेकिन नकारात्मकता दूर होगी और सुकून लौटेगा। चीजें स्थिर होंगी और आने वाला समय बेहतर होगा। टैरो याद दिला रहा है कि अंधेरी रात के बाद सवेरा निश्चित है। इस सप्तह मुश्किल पलों में आस्था ना खोएं। हिम्मत बनाए रखें। आने वाले दिन खुशियों और सुधार के संकेत दे रहे हैं।
यह सप्ताह आत्म-मूल्यांकन, अनुशासन और सकारात्मक बदलाव का है। पुरानी बातें छोड़कर नई शुरुआत करें। टैरो इस सप्ताह मार्गदर्शन दे रह है कि यह सप्ताह आत्म-जागरूकता, स्वीकार और सही प्रतिक्रिया का है।




साइन इन