Weekly Horoscope 23-29 March 2026: Jaanein 12 Rashiyon ka Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Sun, 22 March 2026 09:51 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (23- 29 मार्च, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (16- 22 मार्च, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि के द्वादश भाव में सूर्य, शुक्र और शनि हैं। एकादश भाव की स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली है क्योंकि बुध, मंगल और राहु है, जहाँ पर मेष राशि का जो लग्नेश है, जो राशिश है, वो राहु के साथ संपर्क में है। तो एक रक्त से संबंधित इन्फेक्शन होना, चोट-चपेट लगना, किसी शारीरिक परेशानी में डालना इत्यादि बन रहा है। द्वादश भाव में सूर्य, शुक्र, शनि की वजह से आपको सरकारी तंत्र से पंगेबाजी या अपने बॉस से कुछ झगड़ा-झंझट होने के संकेत हैं। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, लेकिन किसी तरीके की दूरी संभव है। तो थोड़ा सा डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। लेकिन जब सप्ताह की बात करेंगे, तो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। खराबियों में थोड़ी सी अच्छाई दिखेगी, सँभल जाएँगी चीजें। मध्य में आमदनी का जरिया बढ़ेगा। कौटुंबिक सुख का मजा लेंगे। मित्रों से और अपने लोगों से मुलाकात होगी, बात होगी। और अंत में व्यवसायिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपका अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति ठीक है। वृषभ राशि की जो आय की स्थिति है, वो बड़ी अच्छी बनी हुई है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। आपकी स्थिति जो व्यापार की स्थिति है, उसमें उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तो नए व्यापार की शुरुआत करना अभी आपके लिए अच्छा नहीं होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी और उच्च अधिकारियों से पंगेबाजी नहीं, झगड़ा-तकरार नहीं। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, मन व्याकुल रहेगा, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। मध्य में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, समाज में सराहे जाएंगे, आपकी पूछ बढ़ेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आमदनी का जरिया बढ़ेगा, एक शुभ संकेत है। तो सप्ताह की शुरुआत को छोड़ दें तो अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। आपका लव मेट जो है वो तरक्की की तरफ जा रहा है, संबंध भी आपके साथ अच्छे हो रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, आमदनी का नया स्रोत बनेगा। मध्य थोड़ा चिंताकारी होगा, बेवजह भी परेशान रहेंगे। और अंत में शुभता के प्रतीक बन जाएंगे। जो चाहेंगे वो होगा, जिस चीज़ की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। इट्स वंडरफुल। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- इन दिनों कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधानी से चलने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी ठीक नहीं लग रही है, इसलिए प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रह सकती है और स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ और ओवरऑल स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य आपका साथ देगा, रोज़गार में तरक्की होगी और यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक सफलता और कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आय के नए स्रोत बनेंगे। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अपने दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और रोज़गार में उन्नति होगी। सप्ताह के मध्य में पिता का सहयोग और व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बनेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आय के नए ज़रिए बनेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करें, यह आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है। दांपत्य जीवन में किसी भी तरह के बदलाव या विकल्पों से बचें और जहां हैं, वहीं बने रहें। नौकरी-चाकरी की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। सप्ताह के मध्य से भाग्य साथ देने लगेगा और परिस्थितियों में सुधार होगा। सप्ताह के अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं और प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए इस समय मानसिक दबाव बहुत बना रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी और भावुकता भी काफी बढ़ी रहेगी। प्रेम की स्थिति में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है, हालांकि शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और आप विरोधियों को आगे नहीं बढ़ने देंगे। नौकरी-चाकरी में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, पर यह समय थोड़ा अशांत रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, लेकिन भावुक होकर कोई बात न कहें। सप्ताह का मध्य भाग चोट-चपेट या किसी परेशानी वाला हो सकता है, पर अंत शुभ रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और स्वास्थ्य भी प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में विरोधी नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी ही होगी। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि, सप्ताह का अंत कुछ खराब होने के संकेत दे रहा है, इसलिए सावधानी बरतें और कोई रिस्क न लें। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु राशि वालों के लिए 22 से 28 मार्च तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें भविष्यफल

धनु राशि- धनु राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार की स्थिति अच्छी है। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति बन सकती है, भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए यह पढ़ने-लिखने का अच्छा समय है। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य और विरोधियों के मामले में थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन सप्ताह का अंत बहुत अच्छा होगा। प्रेम विवाह की ओर बढ़ सकता है और विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई पारितोषिक मिल सकता है और अंत में सब कुछ सेटल हो जाएगा। लाल वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए इन दिनों धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखें, वरना नुकसान हो सकता है। आपका पराक्रम रंग लाएगा; जो भी योजना आपने बनाई है, उसे कार्यरूप दें, क्योंकि यह एक अच्छा समय है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति बेहतर है। हालाँकि कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं। मध्य में पारिवारिक कलह के संकेत मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी टाल देना ही बेहतर है। सप्ताह के अंत तक शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे और विपक्ष की ओर से भी कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह एक मिला-जुला सप्ताह है, लेकिन अंततः आपको लाभ होगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 से 28 मार्च तक का समय? पढ़ें राशिफल

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जीवन में किसी भी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं। अपनी भावुकता और क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक उन्नति होगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। मध्य में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। लेखकों, कवियों और विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। यह सप्ताह आपको कुछ न कुछ देकर ही जाएगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए वर्तमान स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान दें। विवाह में कुछ देरी के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन बढ़ेगा और परिवार में वृद्धि होगी। कम बोलना और निवेश से बचना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अपनों का साथ रहेगा। सप्ताह के अंत में भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। घर में किसी उत्सव या शुभ संस्कार के आयोजन की संभावना है। भूमि, भवन या वाहन की जो खरीदारी रुकी हुई थी, उसके नए संकेत मिलेंगे। सप्ताह का अंत सुखद रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए मंगलकारी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 22 से 28 मार्च तक का राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!