Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 28 April-4 May 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 अप्रैल-4 मई का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 अप्रैल-4 मई का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 28 अप्रैल-4 मई का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Sun, 27 April 2025 05:41 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 28 अप्रैल-4 मई का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए अप्रैल का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 12 राशियों के लिए 28 अप्रैल-4 मई का समय कैसा रहेगा-

मेष राशि- इस सप्ताह कोई सहकर्मी आप पर गलत बिहेवियर का आरोप लगा सकता है। आपको जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता है। ये सप्ताह फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 अप्रैल से 4 मई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल

वृषभ राशि- इस सप्ताह महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट की उम्मीद कर सकती हैं। आपको व्यवसाय में धन जुटाने में परेशानी हो सकती है। उम्रदराज लोगों को फिसलन वाली जगह पर चलने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि- इस सप्ताह आपको प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए। आप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि- ये सप्ताह धन के मामले में शुभ है। प्रेमी के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। करियर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि- इस सप्ताह अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं तो आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई पुराना एक्स लवर जीवन में वापस आएगा लेकिन इससे पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 28 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

कन्या राशि- इस सप्ताह लव लाइफ में परेशानी हो सकती है, ज्यादातर बातचीत की कमी के कारण। आप अपने करियर में विकास के नए अवसर देखेंगे। रात के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए।

तुला राशि- इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान आप अपना आपा न खोएं। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आएंगी। कुछ जातकों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और उन्हें धूल-मिट्टी भरी जगह से भी दूर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह सुबह के समय योग और कुछ हल्के व्यायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा। जो लोग अभी-अभी किसी संगठन में शामिल हुए हैं, उन्हें अपने सीनियर्स के बीच प्रभाव पैदा करने के लिए अत्यधिक क्रिएटिव होना पड़ेगा।

धनु राशि- इस सप्ताह विवाहित जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में नहीं पड़ना चाहिए, जो जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन से बचें। आपका पेशेवर जीवन उत्पादक रहेगा लेकिन आपको कार्यालय की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 महीने बाद केतु करेंगे इस राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सावधान

मकर राशि- इस सप्ताह काम के प्रति आपकी कमिटमेंट को सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। धन के मामले में सप्ताह का पहला भाग अच्छा नहीं रहेगा। कुछ उम्रदराज लोगो के जोड़ों में दर्द हो सकता है।

कुंभ राशि- इस सप्ताह कुछ सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए प्रपोज करेंगे। साथ समय बिताते समय पास्ट में न जाएं। गर्भवती महिलाओं को बस या ट्रेन में चढ़ते समय सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि- इस सप्ताह किसी को बड़ी रकम उधार न दें, वापस लेने में परेशानी होगी। प्रोजेक्ट या कार्यालय की राजनीति से संबंधित मुद्दे हो सकते हैं। आपको बिजनेस के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं का इतिहास है, उन्हें इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!