Horoscope Ketu Rashifal transit after 18 months 3 zodiac signs will have to be careful from Ketu Transit 2025 in Leo Ketu: 18 महीने बाद केतु करेंगे इस राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ketu: 18 महीने बाद केतु करेंगे इस राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Horoscope Ketu Rashifal transit: केतु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। जल्द ही सूर्य की राशि में केतु प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है तो कुछ को जीवन में टेंशन का सामना करना पड़ सकता है।

Sat, 26 April 2025 05:43 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Ketu: 18 महीने बाद केतु करेंगे इस राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Horoscope Ketu Rashifal transit, 18 महीने बाद केतु करेंगे इस राशि में प्रवेश: केतु एक मायावी ग्रह है। केतु की चाल सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालती है। केतु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं, जो मई के महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जल्द ही सूर्य की राशि में केतु प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है तो कुछ को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। दृक पंचांग के अनुसार, केतु सिंह राशि में मई 18, 2025 दिन रविवार को शाम 04:30 बजे एंटर करेंगे। आइए जानते हैं केतु के गोचर से किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है-

3 राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए केतु का ये गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। यह समय इस राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन किसी भी डिसीजन पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध-सूर्य की युति मेष राशि में कब? 4 राशियों को मिलेगी तरक्की
ये भी पढ़ें:Rashifal: 27 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

कुंभ राशि: केतु की चाल कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। कुछ कामों में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से खर्च भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकता है। फालतू के झगड़ों से बचें। इस समय आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

सिंह राशि: केतु की चाल सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं मानी जा रही है। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं, इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें। अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!