Aaj Ka Rashifal 31 May 2025 aries to pisces bhavishyafal today horoscope daily Future predictions Aaj Ka Rashifal 31 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 31 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 31 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 31 May 2025 05:38 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal 31 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2025,आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- भूमि, भवन वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुअवसर दिख रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य काफी बेहतर है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बनेगी सूर्य-बुध-गुरु की युति, इन 3 राशियों को सुख-समृद्धि का साथ
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर, तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ

कर्क राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बहुत ही शुभ समय कहा जाएगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध हैं। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा व व्यापार भी अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति और सुदृढ़ होगी। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!