Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 11-17 August 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 11-17 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 11-17 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 11-17 अगस्त का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है। 

Sun, 10 Aug 2025 04:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 11-17 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 11-17 अगस्त 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

11-17 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। वित्त और स्वास्थ्य पर नजर रखनी चाहिए। रिश्तों में ईमानदारी और खुला संवाद बहुत जरूरी है। पेशेवर तौर पर, तनाव को मैनेज करना और कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 11 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- इस सप्ताह आर्थिक रूप से, खर्चों को लेकर सतर्क रहें और बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें। सेहत आपको कोई परेशानी नहीं देगी। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में चीजें आपके अनुकूल रहें, तो अपने आस-पास क्या हो रहा है, उस पर नजर रखें।

मिथुन राशि- इस हफ्ते पैसों के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए फिजूल खर्चों में कटौती करें। किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कुछ जातक किसी दार्शनिक जगह की यात्रा करने के लिए छोटा ब्रेक ले सकते हैं।

कर्क राशि- कुछ लोगों के लिए ये सप्ताह आनंददायक साबित हो सकता है। इस सप्ताह समय पर काम खत्म करने के लिए आपको काम की स्पीड बढ़ानी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदने से पहले सभी नियमों और शर्तों को जानना जरूरी है।

सिंह राशि- इस सप्ताह करियर में कुछ अच्छे अवसर जल्द ही मिल सकते हैं। सस्ते दाम पर कुछ जातक संपत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पास्ट के मुद्दे पर बातचीत करते वक्त सावधान रहें। किसी अजनबी से दोस्ती संभव है। फिटनेस पर ध्यान दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में, कुंभ समेत इन राशियों को खूब होगा फायदा

कन्या राशि- इस सप्ताह किसी फंक्शन का आनंद ले सकते हैं। पिछले निवेश से कुछ लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपका पार्टनर आपके द्वारा उनके लिए किए गए सभी अच्छे कामों की तारीफ करने के मूड में रहेगा।

तुला राशि- इस सप्ताह ऑफिस का काम आप पर भारी पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है। सप्ताह को रोमांचक बनाने के लिए कुछ जातक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित होगा। करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है। कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है।

धनु राशि- इस सप्ताह रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र चंद्र की राशि में करेंगे गोचर, 21 अगस्त से इन राशियों की चांदी ही चांदी

मकर राशि- स्टूडेंट्स को इस सप्ताह ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अपना ध्यान पढ़ाई पर रखें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जॉब कर रहे कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि- इस सप्ताह का पूरा लाभ उठाएं। अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। नई नौकरी में ढलने के लिए कुछ जातकों को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- इस सप्ताह प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिताने की संभावना है। अगर ऑफिस का कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है तो अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। आपको धन की कमी नहीं रहेगी। फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!