Transit Venus Rashifal Shukra in Moon sign from 21 August these zodiacs will have a lot of success शुक्र चंद्र की राशि में करेंगे गोचर, 21 अगस्त से इन राशियों की चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र चंद्र की राशि में करेंगे गोचर, 21 अगस्त से इन राशियों की चांदी ही चांदी

Transit Venus Rashifal Shukra: अगस्त के महीने में शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। शुक्र का चंद्र की राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। कहीं आप भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं?

Sat, 9 Aug 2025 06:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र चंद्र की राशि में करेंगे गोचर, 21 अगस्त से इन राशियों की चांदी ही चांदी

Transit Venus Rashifal Shukra, शुक्र चंद्र की राशि में करेंगे गोचर: इस साल अगस्त के महीने में शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, एक राशि से दूसरी राशि में शुक्र गोचर करने वाले हैं। शुक्र का चंद्र की राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। लगभग 01:25 ए एम पर कर्क राशि में शुक्र एंटर करेंगे। इस राशि में शुक्र 15 सितम्बर तक विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

21 अगस्त से इन राशियों की चांदी ही चांदी

धनु राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं, व्यापार में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक आपके लिए अच्छा निवेश लेकर आएं। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह कर्क गोचर शुभ माना जा रहा है। शुक्र के शुभ प्रभाव से रुके हुए काम बनने लगेंगे। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। धन आगमन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

मिथुन राशि: शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान कोई भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होने लगेगी। धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे हाल होने लगेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि गोचर गुरु के नक्षत्र में, कुंभ समेत इन राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:राशिफल: 10 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!