Weekly Horoscope Saptahik Rashifal 3-9 May 2026 Future Predictions And Bhavishyafal Weekly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई 2026 तक का समय? पंडित जी से जानें साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई 2026 तक का समय? पंडित जी से जानें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal: आने वाले सप्ताह में ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई दिशा तय कर रही है। यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए तरक्की और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Sat, 2 May 2026 04:08 PMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई 2026 तक का समय? पंडित जी से जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई दिशा तय कर रही है। यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए तरक्की और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। करियर में बदलाव, पैसों की स्थिति, पारिवारिक तालमेल और सेहत- इन सभी मामलों में यह हफ्ता असर डाल सकता है। जरूरी यह है कि आप जल्दबाजी से बचें और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। इस सप्ताह में कुछ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा तो कुछ राशि वाले थोड़ा सावधान रहें।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि की ओवरऑल स्थिति बहुत बेहतर हो चुकी है। थोड़ा अभी मध्यम है क्योंकि स्वास्थ्य के मामले में राशीश के द्वादश भाव में शनि के साथ संयोग करने से यह थोड़ी प्रॉब्लम आपको रहेगी, लेकिन सूर्य लग्न में उच्च का होकर के बुध के साथ जो बैठा है, बुधादित्य योग बना करके यह आपको एक नया मुकाम, एक नई ऊंचाई दे रहा है। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर समय है। बस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा बच के पार करिएगा, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, रिस्क मत लीजिएगा। मध्य फिर सामान्य हो जाएगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, भाग्य साथ देगा और अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं। सूर्य को जल देना और हरी वस्तु का दान करना अत्यंत शुभकारी होगा।

वृषभ राशि- बहुत अच्छी स्थिति। राशीश स्वयं लग्न में। एक आकर्षक व्यक्ति बन गए हैं आप, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। सूर्य और बुध के द्वादश भाव में होने की वजह से थोड़े से गाज गिर सकते हैं बड़ों से या सरकारी तंत्र से, लेकिन उस सीख की तरह लीजिए उसको। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी, मध्य खराब हो सकता है, चोट-चपेट देने वाला या कोई परेशानी में पड़ने वाला, थोड़ा सावधानी बरतिएगा। अंत फिर सामान्य हो जाएगा, भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा, भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, मान-सम्मान पर ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखिएगा, बाकी आपकी स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- शुभ समय। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है, लेकिन वह वैचारिक नहीं होगी, जगह-डिफिकल्ट दूरी हो सकती है। संतान वाले लोग थोड़ा सा बहुत प्लीज़ेंट नहीं फील करेंगे संतान को लेकर के, उनके डिसीजन को लेकर के, लेकिन बुरा नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी होगा, जीत आपकी होगी। मध्य में बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अंत खराब होने के संकेत हैं, थोड़ा बचकर पार करिएगा, लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए पिछले कुछ समय से स्थितियों में काफी सुधार आया है। राजनीतिक, सरकारी और व्यापारिक क्षेत्रों में प्रगति देखने को मिल रही है। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। हालांकि, आपके पंचमेश और दशमेश मंगल अभी शनि के साथ युति बना रहे हैं, जिससे सकारात्मक माहौल में थोड़ी नकारात्मकता महसूस हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें और अपना समय लेखन या पठन-पाठन में बिताएं। सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि कुछ लोग आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं, हालांकि जीत आपकी ही होगी। सप्ताह का अंत बहुत सुखद रहने वाला है; प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ भी समय अच्छा बीतेगा। नौकरी और कामकाज की दृष्टि से भी सप्ताह सकारात्मक है, लेकिन थोड़ी उथल-पुथल बनी रह सकती है। शुभ फल के लिए अपने पास लाल वस्तु रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और प्रेम, संतान व व्यापारिक स्थितियां भी बेहतर बनी हुई हैं। हालांकि, वैवाहिक जीवन में अभी भी कुछ उतार-चढ़ाव की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन घर में कलह जैसी स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों में कुछ तनाव या कहा-सुनी हो सकती है। बच्चों को लेकर भी मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुल मिलाकर यह सप्ताह मिला-जुला और थोड़ा अशांत रह सकता है। उपाय के तौर पर अपने पास लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके बीच छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए आपसी सामंजस्य बनाए रखें। नौकरी और कामकाज के क्षेत्र में थोड़ी नकारात्मकता महसूस हो सकती है और स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए सरकारी तंत्र से किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। सप्ताह की शुरुआत में आपका पराक्रम बढ़ेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। सप्ताह का अंत विद्यार्थियों के लिए तो अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से आप थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। परेशानियों को दूर करने के लिए लाल वस्तु का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन वे सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। उनके जीवनसाथी तरक्की कर रहे हैं और प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश करने से बचें। मध्य में व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी; जो भी योजना बनाई है, उसे लागू करें। सप्ताह के अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन थोड़ा कलह का वातावरण भी रह सकता है। इस समय पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है, विशेषकर हृदय, रक्तचाप और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी और व्यापार भी बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य और सरसता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे और आकर्षण का केंद्र होंगे। मध्य में लिक्विड फंड और अपनों के साथ संबंधों में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम, संतान और व्यापार में सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताकारी स्थितियों और खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मध्य का समय बहुत अच्छा रहेगा और आप जैसा चाहेंगे, वैसा ही महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में धन का आगमन होगा, लेकिन धन हानि के भी संकेत हैं, इसलिए निवेश या किसी को पैसा देते समय सावधानी बरतें। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 45 दिनों तक मंगल देंगे शुभ फल

मकर राशि- स्वास्थ्य में नाक, कान, गला पर ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार की तरफ और व्यापार भी अच्छा है। यह हाइलाइटेड है फिल्मकारों के लिए, कवियों के लिए, लेखकों के लिए और जो लोग एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए बड़ा अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे, पुरानी स्रोत से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, मध्य थोड़ा खराब होगा, चिड़चिड़ापन बना रहेगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा और अंत फिर बहुत अच्छा हो जाएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य भी अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, धन में होगी वृद्धि

कुंभ राशि- कुंभ राशि थोड़ा सा स्वास्थ्य के मामले में ऊपर-नीचे बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे, तरह-तरह के स्रोत से पैसे आएंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा और अज्ञात भय सताएगा। बाकी सारी स्थितियां आपकी ठीक दिख रही हैं, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- अभी भी स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ और व्यापार भी अच्छा है। यह सप्ताह आपका अच्छा जाएगा, शुरुआत में ही भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। पूरा सप्ताह वंडरफुल। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती पर बनेगा खास योग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!