11 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 45 दिनों तक मंगल देंगे शुभ फल
ज्योतिष के मुताबिक ग्रह लगातार एक राशि से दूसरी राशि में चलते रहते हैं और इनकी चाल का असर सीधे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह 11 मई, सोमवार को अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे।

ज्योतिष के मुताबिक ग्रह लगातार एक राशि से दूसरी राशि में चलते रहते हैं और इनकी चाल का असर सीधे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह 11 मई, सोमवार को अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे। मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है। आम तौर पर यह एक राशि में करीब 45 दिन तक रहते हैं। इस बार का मंगल गोचर कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान करियर, पैसा, परिवार और सम्मान के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे और कई परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि पर असर
मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लग्न यानी पहले भाव में होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसा सही जगह लगाने के मौके मिलेंगे। अगर आप लंबे समय से घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे थे, तो यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। नए काम शुरू करने या रोजगार के मौके भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर करियर में अच्छा समय देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि पर असर
कर्क राशि वालों के लिए मंगल चौथे भाव में गोचर करेंगे। इससे घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे सुलझेंगी। जीवन पहले से ज्यादा संतुलित और बेहतर लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और घर का माहौल भी शांत रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, इस समय किस्मत का साथ भी मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय खास रहेगा। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छे मौके बन सकते हैं।
कन्या राशि पर असर
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर काफी अच्छा माना जा रहा है। खासकर जो लोग व्यापार, खासकर आयात-निर्यात से जुड़े हैं, उनके अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वालों के काम की सराहना होगी और अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा और अच्छे रिजल्ट मिलने के योग हैं।
धनु राशि पर असर
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर लाभ देने वाला रहेगा। खासकर जो लोग जमीन, प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा समय है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और नई संपत्ति लेने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस बढ़ाने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए रास्ते खुल सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिलने के संकेत हैं और यात्रा से भी लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि पर असर
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर सकारात्मक रहेगा। बिजनेस और निवेश के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी रास्ते बन सकते हैं- चाहे पढ़ाई हो, नौकरी या बिजनेस। घर में कोई शुभ काम या आयोजन होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
कुल मिलाकर, मंगल का यह गोचर इन राशियों के लिए आगे बढ़ने के मौके लेकर आ रहा है। सही फैसले और मेहनत के साथ इस समय का फायदा उठाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन