weekly horoscope saptahik rashifal 17-23 march 2025 future predictions bhavishyafal aries to pisces Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 मार्च तक का समय?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 मार्च तक का समय?

  • Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Sun, 16 March 2025 11:47 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 मार्च तक का समय?

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (17-23 मार्च 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान भी रखें।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय तथा कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार तथा कार्य स्थान पर शांति बनाए रखने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।

मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आएंगी। लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के वक्री होने से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!