Mercury Retrograde budh vakri horoscope rashifal future predictions बुध के वक्री होने से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध के वक्री होने से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ

  • ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Sat, 15 March 2025 01:31 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध के वक्री होने से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ

Budh Vakri : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध देव मीन राशि में वक्री हो गए हैं। बुध देव के वक्री होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो रहा है। आइए जानते है, बुध का वक्री होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। इस माह आपके सभी सपने साकार होंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। इस माह आपको करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : नौकरी-कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजयी होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ होने के योग हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 16 मार्च का दिन? जन्मतिथि से जानें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!