Weekly Horoscope 11-17 May 2026: इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे बड़े मौके
यह सप्ताह यानी 11 से 17 मई का समय कई लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है। किसी का रुका पैसा वापस मिल सकता है तो किसी को नौकरी और कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस हफ्ते मेहनत का असर भी धीरे-धीरे दिखने लगेगा।

Saptahik Rashifal, Weekly Horoscope: यह सप्ताह यानी 11 से 17 मई का समय कई लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है। किसी का रुका पैसा वापस मिल सकता है तो किसी को नौकरी और कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस हफ्ते मेहनत का असर भी धीरे-धीरे दिखने लगेगा। हालांकि कुछ राशियों को गुस्से, जल्दबाजी और खर्चों पर कंट्रोल रखने की सलाह दी गई है।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
इस हफ्ते आपका ध्यान अपने काम और भविष्य को बेहतर बनाने पर रहेगा। जो लोग नौकरी या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा, लेकिन अपनी योजनाएं हर किसी को बताने से बचें। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप चीजें संभाल लेंगे। परिवार में छोटी बातों पर बहस हो सकती है। सेहत में गर्दन या शरीर दर्द की परेशानी रह सकती है।
वृषभ राशि
घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने या कहीं आने-जाने का प्लान भी बन सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा। बड़ा निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि
अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो इस हफ्ते राहत मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके कंट्रोल में आती जाएंगी। परिवार के पुराने विवाद भी कम हो सकते हैं। बिजनेस में सुधार के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर लग सकती है। मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम या बदन दर्द परेशान कर सकता है।
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा माना जा रहा है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर की सजावट या खरीदारी पर पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस में नए ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। काम का दबाव ज्यादा रहने से थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
घर में रिश्तेदारों के आने से रौनक बनी रहेगी। कोई अटका काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। संतान को लेकर चल रही चिंता भी कम होगी। कामकाज में आपकी पहचान का फायदा मिलेगा। हालांकि नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। तनाव और थकान बढ़ सकती है।
कन्या राशि
घर में किसी की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी या कोर्ट से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ लोग परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपना काम खुद ध्यान से करें। मौसम बदलने की वजह से सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि
यह सप्ताह भागदौड़ वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे समाधान निकल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत मजबूत नहीं माना जा रहा। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। खानपान बिगड़ने से गैस या एसिडिटी परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
इस हफ्ते आपके कई काम समय पर पूरे हो सकते हैं। घर में बदलाव या मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। युवाओं को मनचाही नौकरी या कारोबार का मौका मिल सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। ऑफिस में राजनीति से थोड़ा बचकर रहें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
धनु राशि
घर-परिवार की कोई पुरानी बात सुलझ सकती है। मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है। तनाव का असर पाचन पर पड़ सकता है।
मकर राशि
रिश्तों में चल रही गलतफहमियां कम हो सकती हैं। मेहनत का फायदा मिलेगा और कामों में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। बिजनेस में नया ऑर्डर या बड़ा काम मिलने की संभावना है। ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा। सरकारी मामलों या जरूरी फैसलों में राहत मिल सकती है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हल्की सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।
मीन राशि
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है। परिवार के साथ जरूरी बातचीत होगी। कामकाज में आपकी मेहनत का असर दिखेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलना जरूरी रहेगा। शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन