Meen Rashi Mein Shani Vakri Ulti chal Saturn Saturn Retrograde In Pisces Horoscope Rashifal Effects Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से उल्टी चाल चलेंगे शनि, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो कुछ को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से उल्टी चाल चलेंगे शनि, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो कुछ को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें राशिफल

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि शनि का गोचर हो या चाल बदलना, उसका असर सिर्फ लोगों की जिंदगी ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर भी देखने को मिलता है।

Sun, 10 May 2026 08:54 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से उल्टी चाल चलेंगे शनि, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन तो कुछ को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें राशिफल

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि शनि का गोचर हो या चाल बदलना, उसका असर सिर्फ लोगों की जिंदगी ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर भी देखने को मिलता है। इस समय शनि मीन राशि में हैं और 27 जुलाई 2026 से वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। शनि करीब 138 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे।

शनि की वक्री चाल का असर

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक शनि की वक्री चाल कई मामलों में असर डाल सकती है। राजनीति, कारोबार, रोजगार और लोगों की सोच में बदलाव महसूस हो सकता है। पुराने मुद्दे फिर से चर्चा में आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। कई लोगों के लिए यह समय धैर्य और समझदारी की परीक्षा लेने वाला रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस दौरान काम का दबाव ज्यादा महसूस हो सकता है। मेहनत का रिजल्ट मिलने में समय लग सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेना नुकसान दे सकता है। पैसों के मामलों में भी संभलकर चलना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय फायदा देने वाला माना जा रहा है। नौकरी और कारोबार में बदलाव के अच्छे मौके मिल सकते हैं। पुराने कामों का फायदा अब मिलना शुरू हो सकता है। रिश्तों और शादी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान थोड़ा संभलकर चलना होगा। मन में उलझन और बेचैनी बढ़ सकती है। काम के कारण भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। नए काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए रिश्तों की परीक्षा वाला समय रह सकता है। शादीशुदा लोगों को छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचना होगा। धैर्य और समझदारी से बात संभालना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सेहत और काम दोनों पर ध्यान देना होगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम का दबाव ज्यादा महसूस हो सकता है। दिनचर्या बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को पुराने कामों से फायदा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए घर-परिवार से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है। भावनाओं में बहकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। दोस्तों या करीबी लोगों से मतभेद होने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने वाला रह सकता है। सोच और व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है। नई चीजें समझने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन के दाता शुक्र करेंगे मिथुन में गोचर, इन 5 राशियों को होगा फायदा

मकर राशि

मकर राशि वालों को करियर और पैसों के मामलों में धैर्य रखना होगा। मेहनत का रिजल्ट देर से मिलेगा लेकिन मिलेगा जरूर। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती 2026: मेष, मीन समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, करें ये आसान उपाय

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। काम और कारोबार में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान अनुशासन बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय खुद को समझने और पुराने काम पूरे करने का रहेगा। नए लोगों पर जल्दी भरोसा करना परेशानी दे सकता है। रिश्तों और शादी से जुड़े मामलों में धैर्य रखना जरूरी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 10 से 16 मई तक का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!