Weekly Horoscope 8-14 December 2025 : Future Predictions Bhavishyafal for all 12 zodiac signs Weekly Horoscope: 8 से 14 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 8 से 14 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 8 से 14 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sun, 7 Dec 2025 02:33 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 8 से 14 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (8- 14 दिसंबर, 2025): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (8- 14 दिसंबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि की ओवरऑल जो स्थिति है वो स्वास्थ्य की स्थिति, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग सही समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार की स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक रहेगा। मध्य में कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। थोड़ा बचकर पार करिए। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल अवसर मिलेंगे और अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। लाल वस्तु पास रखना और सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा मतभेद न हो, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होगा। नौकरी-चाकरी में बहुत सारे नेगेटिव पॉजिटिव लोग मिलकर के थोड़ा डिस्टर्बिंग स्थिति पैदा करेंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। लोग कंधे से कंधा मिलाकर के साथ देंगे। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन थोड़ा डिस्टर्ब करेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम है। लेकिन शत्रुओं की संख्या इन दिनों बढ़ी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो चाहेंगे वो होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। मध्य में धन बढ़ेगा लेकिन निवेश मत करिए। कौटुंबिक स्थिति बढ़ेगी। लेकिन जुबान पर काबू रखिए। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने का प्रबल योग होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- मानसिक उथल-पुथल इन दिनों बनी रहेगी। बहुत तरह के दिमागी ख्यालात इधन-उधर भागेंगे। ओवरथिंक करेंगे। कन्फ्यूज रहेंगे। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा। बहुत सारे ऑप्शनस को ध्यान में रखेंगे जिस वजह से मन परेशान रहेगा। शुभता में कमी आ जाएगी तो थोड़ा बैलेंस बनाकर के चलना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। मध्य में अच्छी स्थिति आ जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी और अंत में धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। थोड़ा मिला-जुला सप्ताह दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली का दर्शन करना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। घर में बहुत तरीके की ऊर्जा इस समय काम कर रही है और कोलाहल बना हुआ है। बहुत सारे जिनको आप चाहते हैं, जिनको आप नहीं चाहते हैं, इस तरीके के लोग घर में घूसे हुए हैं- जो घर का माहौल खराब किए हुए हैं। इस बात का ध्यान रखिए। बाकी सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अंत अच्छा हो जाएगा। एक अच्छी ऊर्जा आपके अंदर आ जाएगी। सब लोग आपकी सराहना करेंगे। यहां से एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। आपके व्यवसाय में इस समय थोड़ा सा उग्र ऊर्जा काम कर रही है जिसको सौम्य बनाकर चलिए। बाकी बहुत सारे लोग आपकी मदद करने की भी कोशिश करेंगे। इस सप्ताह बैलेंस बनाकर चलना होगा। बाकी सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा और अंत में मन चितिंत रहेगा। थोड़ा सा बचकर पार करिएगा। कुल मिलाकर सप्ताह आपका अच्छा जा रहा है। तांबें की वस्तु आपके लिए दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- सरकारी तंत्र से समिपता बढ़ रही है। कुटुंब की संख्या बढ़ रही है, लेकिन बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि संख्या बढ़ेगी तो ध्यान देना बढ़ेगा। पॅाजिटिव-नेगिटिव दोनों आएंगे। कुछ उग्र लोग भी शामिल हो रहे हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आय में उतार-चढ़ाव बनेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। पूरा सप्ताह आपका अच्छा जा रहा है। कोई प्रॅाब्लम की बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा, लेकिन आपके लग्न में सूर्य और मंगल की स्थिति उग्रता को बढ़ा रही है। बहुत बैलेंस बनाकर के चलिएगा। रक्तचाप बढ़ने का संकेत है। क्रोध बढ़ने का संकेत है और इस क्रोध में कोई उल्टा काम न करें। इस बात का ध्यान जरूर रखिएगा। हालांकि गुरु की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। सप्ताह मध्य में ऊर्जा अच्छी हो जाएगी। अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी और अंत में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ा सा ध्यान दें। सप्ताह बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरकारी तंत्र से दूरी। संतान से दूरी। प्रेम में उग्रता। ड्राइनेस वाला फेज है ये। नुकसान वाला फेज है ये। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार में ध्यान रखिए। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह का मध्य खराब रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सप्ताह का अंत सामान्य हो जाएगा और फिर धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि नहीं बदलेंगे अपनी चाल, मीन राशि में रहकर इन राशियों को देंगे शुभ फल

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नए-नए स्तोत्र बन रहे हैं। पुराने स्तोत्र भी काम कर रहे हैं। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार एक अच्छी स्थिति में कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। अंत खराब होने का संकेत है। थो़ा बचकर पार करिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यवसाय में अवांछित लोगों को न आने दें। कोर्ट-कचहरी की स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति की स्थिति में बहुत सारे लोग घूसने की कोशिश करेंगे। ये सप्ताह थोड़ा सा डिस्टर्बिंग होगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। डिस्टर्बिंग फेज रहेगा। अंत बहुत आनंददायक होगा। फिर भी स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाग्यवश लगेगा की बहुत अच्छा हो जाएगा। फिर भी थोड़ा नुकसान होगा। थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्ट्रगलिंग फेज कहा जाएगा इसको। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू सुख बाधित रहेगा, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान होगा। सप्ताह के अंत में डिस्टर्बिंग फेज रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!