shani meen rashi mein saturn in pisces in 2026 horoscope rashifal 2026 में शनि नहीं बदलेंगे अपनी चाल, मीन राशि में रहकर इन राशियों को देंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में शनि नहीं बदलेंगे अपनी चाल, मीन राशि में रहकर इन राशियों को देंगे शुभ फल

साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। इस वर्ष शनि अपनी स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं करेंगे और पूरे साल मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि की धीमी चाल और स्थिर अवस्था को ज्योतिष में अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

Sat, 6 Dec 2025 10:57 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में शनि नहीं बदलेंगे अपनी चाल, मीन राशि में रहकर इन राशियों को देंगे शुभ फल

साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। इस वर्ष शनि अपनी स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं करेंगे और पूरे साल मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि की धीमी चाल और स्थिर अवस्था को ज्योतिष में अत्यंत प्रभावी माना जाता है, क्योंकि यही समय होता है जब ग्रह अपने शुभ और अशुभ दोनों फल अत्यधिक स्पष्ट रूप से देने लगते हैं। मीन राशि में शनि के विराजमान रहने से कुछ राशि वालों को साल 2026 में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, साल 2026 में किन राशियों को देंगे शनि शुभ फल-

मेष राशि: शनि की दृष्टि मेष वालों के लिए करियर में बड़ी छलांग का अवसर लेकर आएगी। प्रमोशन, नई नौकरी और विदेश यात्रा के योग मजबूत रहेंगे। वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा, नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। जीवन में स्थिरता आएगी और परिवारिक माहौल भी बेहतर बनेगा। शनि 2026 में कई सकारात्मक बदलाव देंगे। कार्यक्षेत्र में पहचान, नई जिम्मेदारी और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु राशि में सूर्य के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइम

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को इस वर्ष आर्थिक मजबूती और करियर उन्नति मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा और नई जिम्मेदारियाँ आपकी योग्यता बढ़ाएँगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव भी बढ़ेगा। विशेष लाभ देंगे। मेहनत का फल मिलेगा, बड़े अवसर मिलेंगे और व्यापार में विस्तार संभव है। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए यह साल सबसे अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि: शनि की विशेष कृपा कुंभ राशि पर रहेगी। धन वृद्धि, प्रभाव बढ़ने और सम्मान मिलने के योग हैं। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। 2026 कुंभ राशि वालों के लिए निर्णायक वर्ष साबित होगा। शनि आपके स्वभाव में परिपक्वता, अनुशासन और शक्ति बढ़ाएंगे। करियर, शिक्षा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। शादी और प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!