Weekly Horoscope 2-8 November 2025 sabhi Saptahik Rashifal lucky unlucky Zodiac Signs future predictions Weekly Horoscope: 2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जबकि कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। जानें 2-8 नवंबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 31 Oct 2025 09:06 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2-8 November 2025, Saptahik rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है और उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय प्रतिकूल रहने वाला है, इसलिए इन राशि वालों को सावधान रहना होगा। जानें 2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से लाभ। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। शुभता बनी हुई है। सप्ताह की शुरुआत में समाचार थोड़ा अटपटा मिल सकता है। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। आय ऊपर-नीचे हो सकता है। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। खर्च की स्थिति ला सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकता है। अंत बहुत अच्छा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। मिला जुला सप्ताह रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल के आखिरी में गुरु इन 5 राशियों पर होंगे मेहरबान, मिथुन गोचर करेगा कमाल

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। मध्य में आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अज्ञात रहेगा उसका कोई कारण नहीं होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य पहले से ठीक ठाक कहा जाएगा। प्रेम-संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें, अपमानित होने का भय रहेगा। मध्य में व्यावसायिक उत्थान। कोर्ट-कचहरी में विजय। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। भाग्य साथ दे रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत हो चुकी है। लिखने-पढ़ने के लिहाज से अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य में सामान्य हो जाएगा। भाग्य साथ देगा। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है, जबकि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ पर ध्यान दें। मध्य किसी परेशानी में डालने वाला। चोट-चपेट लगने वाला होगा। अंत सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर आप बढ़ जाएंगे। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- भाग्यवान बने हुए हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण जबरदस्त बढ़ा हुआ है। मानसिक चंचलता पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। अच्छा समय। अंत थोड़ा खराब हो सकता है। चोट-चपेट देने वाला। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- थोड़ा शारीरिक तापमान बढ़ा रहेगा, गुस्से पर काबू रखिएगा इस बात पर ध्यान दें। रौब-रुआब बना हुआ है। सरकारी तंत्र आपकी जेब में है। हालांकि जुबान पर थोड़ा काबू रखिए। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। मध्य में शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। अंत बहुत आनंददायक रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि-त्वचा व स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- प्रेम में दूरी, संतान से दूरी। पर्सनल लाइफ थोड़ी दिक्कत में चल रही है। व्यापार आपका सही चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग नहीं लाएगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। मध्य में गृहकलह के बड़े संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। अंत सही रहेगा लेकिन भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी उत्थान की ओर जा रहे हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति शुभता वाली है। प्रेम विवाह की ओर जा रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में निवेश मत करें, नुकसान होगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। थोड़े समय की बात है। मध्य में निवेश वर्जित रहेगा, नुकसान हो सकता है। अंत पराक्रम वाला होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के आसार हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक ऊर्जा का संचार। व्यापारिक स्थिति परेशानी वाली। पार्टनरशिप में दिक्कत के संकेत हैं। मध्य में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। अंत आपका अच्छा रहेगा। धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!