Weekly Horoscope 18-24 May 2025 Saptahik Rashifal aries to pisces bhavishyafal Future Predictions Weekly Horoscope: 18-24 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 18-24 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 18-24 May 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 18-24 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 16 May 2025 08:40 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 18-24 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 18-24 May 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 18-24 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सा रोग ग्रस्त दिख रहा है। स्किन से जुड़ी परेशानी, नर्व से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अंत थोड़ा बचकर पार करें क्योंकि नुकसान होने की संभावना रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय इत्यादि रहेगा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- एक रौब-रुआब आपमें आ चुका है। ओजस्वी-तेजस्वी बने हुए हैं। लेकिन तबीयत खराब न हो, शरीर का तापमान न बढ़ें इसका ध्यान रखें। प्रेम-संतान दूरी वाला। व्यापार सही है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जल देना और शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि- शादी-ब्याह तय होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रुक जाएगी। सप्ताह की शुरुआत में चोटृचपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। मध्य में भाग्य साथ देगा। जो भी दिक्कतें होंगी वो खत्म हो जाएंगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापारिक सफलता। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य थोड़ा चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत आपका सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। लेकिन अभी थोड़ा सा मध्यम बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ सानिध्य बनाए रखें। प्रेम-संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन कार्यों में वि्घ्न-बाधा रहेगी। मध्य में आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अंत खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला होगा। पूरा सप्ताह खट्टा-मीठा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर काबू रखकर कोई निर्णय लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मध्य में स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। अंत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शुभ संकेत रहने वाला है। नीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- वित्त की स्थिति आपकी अच्छी होगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी संभव है लेकिन गृहकलह संभव है। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। कुल मिलाकर उतार-चढ़ाव भरा समय है, बहुत अच्छा समय नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनी प्लांट से जुड़े ये 5 वास्तु उपाय घर में लाते हैं सुख-समृद्धि

वृश्चिक राशि- बच्चों से संबंधित, प्रेम से संबंधित व मानसिक स्थिति से संबंधित परेशानी रहेगी। व्यापार सही है। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। पराक्रम रंग लाएगा। मध्य में गृहकलह के संकेत हैं, थोड़ा बचकर पार करें। अंत में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थी कंफ्यूजन में रहेंगे। प्रेम में कोई बड़ा बवाल न हो इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

धनु राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शुभता वाला समय है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। मध्य में निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अंत में बड़ा गृहकलह का संकेत है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कत आएगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा बवाल न हो इस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान व व्यापार ठीक ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। अपनों में वृद्धि होगी। अंत में व्यावसायिक सफलता रुकेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर है। व्यापार भी लगभग सही है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में सराहना होगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं रहेंगी। अंत में निवेश मत करिएगा। धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। व्यापारिक रूप से मध्यम समय। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार पर ध्यान दें। एक मध्य समय रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना व काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!