Horoscope sun jupiter conjunction in gemini surya guru yuti these 3 lucky zodiac signs will get benefits जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Surya Guru Yuti: सूर्य-गुरु जून में मिथुन राशि में युति बनाएंगे। सूर्य-गुरु के मिलन का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Thu, 15 May 2025 08:09 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Surya-Guru Yuti: ग्रहों के राजा सूर्य व देवगुरु बृहस्पति की युति जून में सालों बाद मिथुन राशि में बनने जा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य 15 जून 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जुलाई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि देवगुरु बृहस्पति ने 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और करीब आने वाले पांच महीने इसी राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से जून में करीब एक माह के लिए मिथुन राशि में सूर्य व गुरु की युति बनेगी। सूर्य-गुरु की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि वालों को वित्त, करियर, व्यवसाय में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें इन राशियों के बारे में-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य व गुरु की युति अनुकूल रहने वाली है। यह युति आपकी राशि के द्वितीय भाव में बनेगी। इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे। व्यापारियों की स्थिति अच्छी होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है।

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य व गुरु की युति शुभ रहने वाली है। यह युति आपके भाग्य भाव में बनने वाली है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष गोचर, 31 मई से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु व सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। ग्रहों की युति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बनेगी। इस दौरान आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। नौकरी पेशा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई सपना सच हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!