Weekly Horoscope 12-18 October 2025 saptahik rashifal aries to pisces lucky unlucky Zodiac Signs predictions Weekly Horoscope: 12-18 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 12-18 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 12-18 अक्टूबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 10 Oct 2025 03:36 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 12-18 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 12-18 October 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 12-18 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर है। थोड़ा सी अनबन हो सकता है, बाकी स्थिति ठीक है। व्यापारिक रूप से भी स्थिति ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने की शुरुआत आप करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी ऊर्जा कम रहेगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में शब्द-साधक की तरह अपनी योजनाओं को बताएंगे और उस पर लोगों से काम करवाएंगे। धनदायक समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अंत में पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। ऊर्जा मिलेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं, लेकिन गृहकलह के कारण घरेलू सुख बाधित रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ के बाद पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवा व छलनी का क्या करना चाहिए?

मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान का साथ और व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। मध्य में धनदायक लेकिन निवेश वर्जित रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन वाणी पर ध्यान रखिए। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग बनेगा। अपनों का साथ होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।

कर्क राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। संतोष यह रहेगा कि शुभ कार्यों में खर्च हुआ है। मध्य में स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। अंत में लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ बढ़ेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ है।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। उदर रोग से थोड़ा परेशान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मध्य में यात्रा का योग बनेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में घबराहट, बेचैनी आदि बना रहेगा, जिसके कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- आपके लिए मिलाजुला सप्ताह रहेगा। हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। अंत चिंताकारी रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। गणेश जी को प्रणाम करना व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि- सरकारी तंत्र से थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ व स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा मध्यम रहेगा। पूरा सप्ताह शानदार रहेगा, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ के दिन किन 5 चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है?

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान भी अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ी मध्यम समय है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। यात्रा का योग बनेगा। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और जीवनसाथी तरक्की कर रहा है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। मध्य खराब रहेगा। परिस्थितियां खराब रहेंगे। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। मिलाजुला सप्ताह। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मध्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। अंत थोड़ा खराब है। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। इसके विपरीत बच्चे तरक्की करेंगे। प्रेम में नयापन रहेगा। बस भावुकता से बचें। मध्य में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत आनंददायक होगा लेकिन खुद के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तांबे की वस्तु दान करना शुभ है।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा। घर में कोई उत्सव। मां के स्वास्थ्य में सुधार। मध्य में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम में भावुकता को लेकर परेशानी हो सकती है। बच्चों के लेकर मन परेशान रहेगा। अंत में स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। विरोधी एक्टिव रहेंगे। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!