Karwa Chauth 2025 Par Kya Kharidna Chaiye What things should buy on karva chauth fast day वास्तु के अनुसार करवा चौथ के दिन किन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ?
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु के अनुसार करवा चौथ के दिन किन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ?

वास्तु के अनुसार करवा चौथ के दिन किन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ?

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन कुछ चीजों की खरीदारी अत्यंत शुभ मानी गई है। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से व्रती स्त्रियों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानें करवा चौथ के दिन क्या खरीदना होता है शुभ।

Saumya TiwariThu, 9 Oct 2025 01:40 PM
1/7

करवा चौथ के दिन क्या खरीदना चाहिए?

सुहागिन स्त्री को पूरे साल करवा चौथ व्रत का इंतजार रहता है। प्रेम व समर्पण का प्रतीक करवा चौथ व्रत पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को है। करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। वास्तु के अनुसार, करवा चौथ के दिन कुछ चीजों को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें करवा चौथ के दिन क्या खरीदना होता है शुभ।

2/7

लाल व पीले रंग के कपड़े या साड़ी

करवा चौथ के दिन व्रती महिलाओं का लाल या पीले रंग के कपड़ों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में लाल व पीले रंग को सुख व सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन व्रती महिलाओं को लाल, पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए।

3/7

सोलह श्रृंगार का सामान

करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार का सामान खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन स्त्रियों को श्रृंगार का सामान दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

4/7

पूजा में लगने वाली सामग्री

करवा चौथ के दिन पूजा में लगने वाली सामग्री जैसे करवा, दीपक या करवा माता की तस्वीर आदि को खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से जीवन में सुख-संपदा आती है।

5/7

छलनी

करवा चौथ के दिन छलनी की खरीदारी करना शुभ माना गया है। करवा चौथ व्रत में शाम को चंद्रोदय के बाद छलनी से चांद को देखने के बाद पति को देखने की परंपरा है।

6/7

सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी

करवा चौथ के दिन सोने-चांदी के गहने या आभूषण की खरीदारी शुभ मानी गई है। हिंदू धर्म में गहनों को सुहाग की निशानी माना जाता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।