Vrishabh Rashi Mein Budh Gochar Rashi Parivartan Mercury In Taurus Horoscope Rashifal आने वाले 12 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, होगा धन लाभ, बुध देव करेंगे विशेष कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आने वाले 12 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, होगा धन लाभ, बुध देव करेंगे विशेष कृपा

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और करियर से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जब भी बुध राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के कामकाज, पैसों और फैसलों पर देखने को मिलता है। इस बार बुध देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है और अब 29 मई 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

Sun, 17 May 2026 06:19 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आने वाले 12 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, होगा धन लाभ, बुध देव करेंगे विशेष कृपा

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और करियर से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जब भी बुध राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के कामकाज, पैसों और फैसलों पर देखने को मिलता है। इस बार बुध देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है और अब 29 मई 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है। खासतौर पर बिजनेस, मीडिया, मार्केटिंग, पढ़ाई, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए वृषभ राशि में बुध का विराजमान होना वरदान के समान है।

आइए जानते हैं, 29 मई तक का समय किन राशियो के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत और तरक्की वाला रह सकता है। बुध आपकी ही राशि में आए हैं, इसलिए इसका असर ज्यादा महसूस हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।

जो लोग सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। कुछ लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत भी हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर सोच-समझकर आगे बढ़ने का समय माना जा रहा है। विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है।

आईटी, लेखन, रिसर्च और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आमदनी के रास्ते भी खुल सकते हैं। मानसिक रूप से आप पहले से बेहतर महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर करियर में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

जो लोग प्रशासन, मीडिया, राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को राहत मिल सकती है।

नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कामों में मन लग सकता है। यात्रा से फायदा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक मामलों में अच्छा माना जा रहा है। बिजनेस और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।

परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पहले से बेहतर स्थिति रह सकती है। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि वालों की कब खत्म होगी साढ़ेसाती? जानें कैसा रहेगा आने वाला समय

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर घर और परिवार से जुड़े मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा और मन पहले से ज्यादा शांत महसूस हो सकता है।

बुध गोचर का असर क्यों माना जाता है खास?

ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार, तर्क और समझदारी का ग्रह माना गया है। इसलिए बुध मजबूत होने पर कई लोगों को नौकरी, कारोबार और पैसों के मामलों में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे गर्म 9 दिन, जानें क्यों खास माना जाता है नौतपा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!