vivah panchami wishes 2025 top 7 message quote sms for instagram and whatsapp in hindi Vivah Panchami Wishes 2025: सियावर रामचंद्र की जय, विवाह पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vivah Panchami Wishes 2025: सियावर रामचंद्र की जय, विवाह पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Vivah Panchami 2025: आज यानी 25 नवंबर को विवाह पंचमी है। मान्यता के हिसाब से आज के ही दिन भगवान राम और मां सीता का विवाह हुआ था। इस खास दिन पर अपने सगे-संबंधियों को सियावर राम चंद्र का आशीर्वाद जरूर भेजें। 

Tue, 25 Nov 2025 07:36 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vivah Panchami Wishes 2025: सियावर रामचंद्र की जय,  विवाह पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Vivah Panchami 2025 Hindi Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वक्त मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है। मान्यता है कि इस महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और मां सीता का विवाह हुआ था। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन विधि-विधान के साथ दोनों का पूजन होता है। इस खास दिन पर भक्त भजन-कीर्तन और झांकी के जरिए भगवान राम और मां सीता के वर्षगांठ को मनाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन जिन लोगों ने सच्चे मन से राम-सीता का जाप करके पूजा की, तो उनकी हर एक मनोकामना पूरी होती है। इसी के साथ इस दौरान लोग अपनों को बधाइयां भी भेजते हैं। आप भी अपने परिवार और दोस्तों को विवाह पंचमी की बधाई दे सकते हैं। कुछ बधाइयों को आप नीचे देख सकते हैं।

1. जिनका नाम है राम

अयोध्या है उनका धाम

रघुनंदन को हमारा प्रणाम

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

2. सिय राम मय सब जग जानी

करहु प्रणाम जोरी जुग पानी

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

3. रज उठे गगन सारा

समुद्र छोड़ रहा अपना किनारा

दुनिया का हर कोना लगे प्यारा

जब-जब गूंजे जय श्री राम का नारा

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घूमने से पहले कर लें ये 6 काम, गलती से ना रखें ये सामान

4. मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम जय जय राम

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

5. सजा दो घर को गुलशन सा,

मेरे भगवान आएं हैं

लगे कुटिया भी दुल्हन सी,

मेरे घर राम आए हैं

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

6. तन की जाने, मन की जाने,

जाने चित की चोरी, अब उनसे क्या छिपावे

जिसके हाथ में है सब की डोरी

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गलत तरीके से कमाए गए पैसों से क्या करना सही है? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

7. जिनके मन में सिया राम हैं

भाग्य में उनके बैकुंठ धाम है

उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया

सिर्फ उसका उद्धार हुआ

आपके और आपके पूरे परिवार को विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!