can illegal money give good karma if donated heres what premanand maharaj said गलत तरीके से कमाए गए पैसों का भंडारा करवाने से मिलता है पुण्य? चौंका देगी प्रेमानंद महाराज की बात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गलत तरीके से कमाए गए पैसों का भंडारा करवाने से मिलता है पुण्य? चौंका देगी प्रेमानंद महाराज की बात

Premanand Maharaj Latest: प्रेमानंद महाराज ने अपने हाल ही के प्रवचन में गलत तरीके से पैसा कमाकर दान-पुण्य में उसका इस्तेमाल करने वालों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो चौंका देगा। चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कह दिया है। 

Fri, 21 Nov 2025 10:24 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
गलत तरीके से कमाए गए पैसों का भंडारा करवाने से मिलता है पुण्य? चौंका देगी प्रेमानंद महाराज की बात

Premanand Maharaj Latest Pravachan: जब कोई गलत काम करके दो नंबर की कमाई से मंदिर जाके दान-पुण्य करता है तो कई लोग इसे अच्छा मानते हैं। कुछ कहते हैं कि भले ही दो नंबर की कमाई करता है लेकिन दान-पुण्य में पैसा तो लगाता है। ये पैसे अच्छे के लिए ही तो काम आते हैं। ऐसा सोचने वालों को वृंदावन के महान संत प्रेमानंद महाराज का नया प्रवचन सुनकर झटका लग सकता है। जो लोग गलत काम से पैसे कमाके मंदिर बनवाते हैं या भंडारा करवाते हैं, उन्हें प्रेमानंद महाराज की ये बात परेशान कर सकती है। दरअसल हाल ही में प्रेमानंद महाराज से एक शख्स ने पूछा कि गलत तरीके से कमाए गए पैसे से मंदिर बनाना सही होगा या फिर भंडारा करवाना? नीचे पढें कि इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा है?

प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

शख्स के प्रश्न को सुनते ही प्रेमानंद महाराज ने कहा कि तुम उत्तम की बात करते हो? मनमानी आचरण करके भंडारा खिलाओगे और पुजारी बैठा दोगे तो नरक में जाओगे। मनमानी पैसा कमाओगे। मनमानी शब्द है। इसमें धर्म भी आता है। धर्म से धन कमाएंगे। जो दान शब्द है वो है कि धन मेहनत से कमाया। धर्म से कमाया तो 100 रुपये में से 10 रुपये दे सकते हो किसी को। 90 रुपये तुम अपने काम में लाओ। 10 रुपये किसी गरीब को या किसी बीमार को दे सकते हो। तो ऐसा दान बढ़िया रहेगा और ये धर्मयुक्त रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज छोड़ना काफी है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

नरक में मिलती है जगह

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जैसे आप 10 लाख रुपये पाप आचरण से कमा रहे हो और एक लाख रुपये संत को दे दिए तो उस संत की बुद्धि भजन में नहीं लगेगी। तो आपका पाप तो बना ही और संत का भजन ना कराने का वो पाप तुम्हारा ना। दोनों तुम्हें नरक की ओर ले जाएंगे। मनमानी आचरण से तो भुलकर भी ये काम करो। जो लोग मनमानी आचरण पाप करके सोचते हैं कि 10-5 लाख रुपये संतों को दे देंगे तो हम पवित्र हो जाएंगे नहीं वो नरक में जाएंगे। संत की भी बुद्धि भ्रष्ट हो जाएगी और आपको भी नरक में जाना पड़ेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!