Horoscope Shukra Gochar on 28 January 2025 and Nakshtra Parivartan on Sakat chauth know zodiac sign benefit Shukra Gochar :शुक्र ग्रह में जनवरी में होगी हलचल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही, किन राशियों पर होगा प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar :शुक्र ग्रह में जनवरी में होगी हलचल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही, किन राशियों पर होगा प्रभाव

जनवरी में शुक्र ग्रह में हलचल मची हुई है। शुक्र ग्रह जनवरी में एक बार राशि परिवर्तन कर चुके हैं और फिर जनवरी के आखिर में राशि परिवर्तन और सकट चौथ वाले दिन नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानें शुक्र गोचर का इन राशियो पर क्या प्रभाव होगा

Wed, 15 Jan 2025 09:37 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar :शुक्र ग्रह में जनवरी में होगी हलचल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही, किन राशियों पर होगा प्रभाव

जनवरी में शुक्र ग्रह में हलचल मची हुई है। शुक्र ग्रह जनवरी में एक बार राशि परिवर्तन कर चुके हैं और फिर जनवरी के आखिर में राशि परिवर्तन और सकट चौथ वाले दिन नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र 17 जनवरी सकट चौथ के दिन गुरु के नक्षत्र में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार शुक्रदेव का नक्षत्र परिवर्तन 17 जनवरी 2025 को होसुबह 7 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 1 जनवरी 2025 को गया था। अब शुक्र का मीन राशि में प्रवेश होगा। शुक्र 29 जनवरी 2025 बुधवार की रात में 12:20 से अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र का मई तक कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। आइए जानें शुक्र गोचर का इन राशियो पर क्या प्रभाव होगा।Shukra gochar,

वृषभ

शुक्र के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन से आपको नौकरी में फायदा होने के चांस है, आपके लिए क्रिएटिविटी आपको लाभ दिला सकती है। परिवार में अच्छा समय बीतेगा और आपकी जिंदगी में सभी भौतिक सुख-सुविधा के साधन मिलेंगे। कुल मिलाकर शुक्र आपको लाभ दिलाएंगे।

मिथुन

इस राशि के लोगों को शुक्र के नक्षत्र और राशि परिवर्तन दोनो से लाभ होगा। आपके लिए चीजें पहले से अच्छी हो जाएंगी। आपके लिए लाइफ में अच्छी चीजें होंगा, भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में भी डबल होने के चांस हैं। कहीं बाहर घूमने का प्लान अचानक बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का गोचर मकर राशि में 14 जनवरी को, जानें कौन सी राशियां रहेंगी लकी
ये भी पढ़ें:2027 में दो बार शनि करेंगे गोचर, जानें किस राशि पर होगा प्रभाव
ये भी पढ़ें:शनि का गोचर, सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन

सिंह

आपके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी से लाभ और सपोर्ट दोनों मिलेंगे, हेल्थ के मामले में आप लकी रहेंगे। कुछ लोगों को किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सिंह वालों के लिए मार्च तक का समय शुक्र की कृपा से अच्छा है। इसके बाद सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती आ जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!