Venus Transit In Scorpio Shukra Gochar Vrischik Rashi Mein Horoscope Rashifal वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

Venus Transit In Scorpio : 26 नवंबर 2025 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को वैदिक ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, आराम, रिश्तों की मिठास और जीवन की खुशियों का कारक ग्रह कहा जाता है। 

Sat, 22 Nov 2025 11:14 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

26 नवंबर 2025 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को वैदिक ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, आराम, रिश्तों की मिठास और जीवन की खुशियों का कारक ग्रह कहा जाता है। जब शुक्र की स्थिति अच्छी हो, तो इंसान के जीवन में सुगमता, खुशहाली और आकर्षण बढ़ता है। शुक्र के गोचर का सीधा असर मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- परिवार में हल्का तनाव बढ़ सकता है और पैसों का नुकसान भी हो सकता है। कर्ज या उधार लेने की नौबत आ सकती है। करियर में काम का बोझ बढ़ेगा। खर्च सोच-समझकर करें।

वृषभ राशि- ससुराल पक्ष से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। रुका धन मिल सकता है। नया काम शुरू करने का मौका भी बन सकता है। घर में चल रहे मतभेद भी कम होंगे।

मिथुन राशि- बच्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बॉस काम का दबाव बढ़ा देंगे, लेकिन विरासत या फैमिली प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। काम का लोड थोड़ा भारी रहेगा।

कर्क राशि- आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में सामान्य लाभ होगा। परिवार पर खर्च ज्यादा हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।

सिंह राशि- घर-परिवार में मनमुटाव हो सकता है। करियर में मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेंगे। पैसे कभी आएंगे, कभी चले जाएंगे। मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है।

कन्या राशि- हिम्मत कम महसूस होगी। नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है। बिजनेस में छोटा लाभ और कभी-कभार नुकसान भी। घर या गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, करें ये खास उपाय

तुला राशि- परिवार में मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव आ सकता है। बिजनेस में बिना प्लानिंग काम करने से नुकसान होगा।

वृश्चिक राशि- दोस्तों से सपोर्ट कम मिलेगा। अचानक खर्च बढ़ेंगे। करियर में बदलाव की सोच सकते हैं। मन की कई इच्छाएँ पूरी होंगी। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि- घर में शुभ काम हो सकता है। बिजनेस में पैसा फंस सकता है। खर्च बहुत बढ़ेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि- माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक जगह जाने का योग है। कोर्ट के मामले में राहत मिल सकती है। कमाई धीरे-धीरे बढ़ेगी।

कुंभ राशि- काम में रुचि कम रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। अचानक पैसे का नुकसान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

मीन राशि- सरकारी काम पूरे होंगे। बड़े अफसरों से संपर्क बनेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। प्रमोशन मिलने के योग हैं, लेकिन देरी हो सकती है। बिजनेस में हल्का लाभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!