Horoscope Sun Transit of Mercury Rashifal Surya will create RajYoga the fortunes of these zodiacs will shine सूर्य-बुध की युति से बनेगा राजयोग, इन राशियों का रौशन होगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य-बुध की युति से बनेगा राजयोग, इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

Horoscope Sun Transit of Mercury Rashifal Surya: बुध के प्रवेश करते ही सूर्य-बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से कुछ राशियों की किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। 

Thu, 24 July 2025 06:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य-बुध की युति से बनेगा राजयोग, इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

Horoscope Sun Transit of Mercury Rashifal, सूर्य-बुध की युति से बनेगा राजयोग: ज्योतिष विद्या के अनुसार, सूर्य ग्रह और बुध ग्रह मित्र ग्रह माने जाते हैं। कुछ ही दिनों में सूर्य और बुध की युति बनने वाली है, जो काफी खास मानी जा रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2025 से सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जहां 30 अगस्त को बुध भी प्रवेश करेंगे। बुध के प्रवेश करते ही सूर्य-बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति बनने से किन राशियों की किस्मत रंग ला सकती है-

इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

कर्क राशि: सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति कर्क राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। करियर में सोच-समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए इस राशि में सूर्य और बुध की युति बनना फायदेमंद साबित हो सकती है। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, धन आगमन के योग बन रहे हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु का नक्षत्र गोचर इन राशियों को देगा अच्छी खबर, 12 अगस्त तक समय शुभ
ये भी पढ़ें:25 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

तुला राशि: सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति बनने से तुला राशि वालों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे और ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!