Mahashivratri 2026 Date on February 15 or 16 Mahashivratri Rashifal These zodiac signs will benefit greatly 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है, ग्रहों के संयोग से इन राशियों को खूब होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है, ग्रहों के संयोग से इन राशियों को खूब होगा फायदा

Mahashivratri 2026 Date, Mahashivratri Rashifal: इस साल महाशिवरात्रि पर शिव भक्त श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ भोले बाबा की आराधना करेंगे। इस खास दिन पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण योग, अमृत योग, शुक्रादित्य योग और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है।

Sun, 8 Feb 2026 12:44 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है, ग्रहों के संयोग से इन राशियों को खूब होगा फायदा

Mahashivratri 2026 Date, महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि का दिन शिव व शक्ति के मिलन का दिन है, जो हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के दौरान मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 15 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्त श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ भोले बाबा की आराधना करेंगे। इस खास दिन पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण योग, अमृत योग, शुक्रादित्य योग और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन व्रत, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की उपासना होगी। ऐसे में त्योहार का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। आइए

15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है?

पंडित अभिराज कुमार अकेला के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी की शाम 3 बजकर 50 मिनट से होगा और समापन 16 फरवरी की शाम 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को ही रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब होगा?

इस साल महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी 2026 को होगा।

महाशिवरात्रि की पूजा कब होगी?

  • महाशिवरात्रि के दिन शाम 3.54 बजे से रात 12.12 बजे तक लगभग 8 घंटे का विशेष पूजन मुहूर्त रहेगा।
  • शास्त्रों में निशीथ काल में भगवान शिव की पूजा को विशेष फलदायी बताया गया है। शिव आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निशीथ काल की पूजा का समय रात 12.09 बजे से 1.01 बजे तक रहेगा।

ग्रहों के संयोग से इन राशियों को खूब होगा फायदा

महाशिवरात्रि के दिन पूरे समय सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में युति कर शुक्रादित्य योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में इस दिन ग्रहों की शुभ चाल से मेष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा।

  1. मेष राशि- रोजगार और नौकरी में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सिंगल जातकों के विवाह योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा भी हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
  2. कन्या राशि- संतान संबंधी चिंताओं का समाधान होगा। वाहन एवं संपत्ति का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
  3. कुंभ राशि- व्यवसाय में विस्तार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को सिनीयर्स का सपोर्ट मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है महाशिवरात्रि, जानें डेट, मुहूर्त व विधि
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य का गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 3 राशियां रहें सावधान
ये भी पढ़ें:आने वाले 7 दिनों में कुंभ, तुला समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध गोचर राहु के नक्षत्र में
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!