Vastu Tips: किचन में इस चीज को लगाते ही दूर होगी सारी नेगेटिविटी, बस रखें इस बात का ध्यान
वास्तु शास्त्र के नियम का पालन अगर किचन में किया जाए तो घर की सारी नेगेटिविटी को आसानी से दूर कर सकते हैं। पूरे घर के वास्तु का संबंध किचन से भी होता है। जानें आखिर यहां पर कौन सी चीज लगाने से नेगेटिविटी दूर हो सकती है?

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र की दुनिया सिर्फ घर की दिशा तक ही सीमित नहीं है। कई लोगों को लगता है कि इस शास्त्र में सिर्फ घर के कमरों से जुड़े नियम बताए जाते हैं कि इस कमरे का दरवाजा ऐसा हो। बाथरूम का गेट ऐसा हो। बता दें कि वास्तु शास्त्र की दुनिया और भी बड़ी है। इस शास्त्र में कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से घर में रखी हुई चीजों की प्लेसमेंट में सुधार करके सब सही कर सकते हैं। आज बात करेंगे किचन के वास्तु से जुड़े हुए नियम को लेकर। शास्त्र के अनुसार अगर घर में बहुत भारीपन सा महसूस होने लगे या फिर कलेश बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं तो किचन में एक ऐसी चीज लगा सकते हैं जो सारी नेगेटिविटी को एक झटके में घर के बाहर कर सकता है। इस बारे में नीचे जानें विस्तार से...
किचन में लगा लें ये चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किचन में इस चीज को लगा लिया जाए तो घर का वास्तु काफी हद तक ठीक हो जाता है। नियम के अनुसार किचन में एग्जॉस्ट फैन जरूर होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी भी दिशा में नहीं लगाना है। वास्तु शास्त्र में इस बात का वर्णन हैं कि किचन में लगे हुए एग्जॉस्ट फैन की दिशा हमेशा पूर्व की ओर ही होना चाहिए। इस दिशा से घर की नेगेटिविटी पूरी तरह से बाहर चली जाती है। बता दें कि किचन की खिड़की भी हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही होनी चाहिए। घर बनाने की प्लानिंग करते वक्त इन चीजों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
रखें इन बातों का ध्यान
किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाने के बाद इस का ध्यान रखें कि आपको इसे समय-समय पर साफ करते रहना है। अगर यहां पर धूल-मिट्टी जमा हो रही है तो ये शुभ संकेत नहीं होता है। ऐसे में इसकी सफाई नियमित रूप से जरूरी है। किचन की खिड़की बनवाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये बड़ी हो। माना जाता है कि ऐसी खिड़की मूड को बूस्ट करती है और घर का वातावरण भी पॉजिटिव रहता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन