vastu tips dont put money on top of the fridge वास्तु शास्त्र: फ्रिज के ऊपर आप भी रख देते हैं खुल्ले पैसे? हो जाएं सतर्क नहीं तो धीरे-धीरे होने लगेगा ये नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: फ्रिज के ऊपर आप भी रख देते हैं खुल्ले पैसे? हो जाएं सतर्क नहीं तो धीरे-धीरे होने लगेगा ये नुकसान

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर रखी हुई चीजों से हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। ऐसे में जानना बेहद ही जरूरी है कि हमें फ्रिज के ऊपर कौन-कौन सी चीजों को रखने से बचना चाहिए। 

Wed, 10 Dec 2025 04:31 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: फ्रिज के ऊपर आप भी रख देते हैं खुल्ले पैसे? हो जाएं सतर्क नहीं तो धीरे-धीरे होने लगेगा ये नुकसान

Vastu Tips for Fridge: वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने से जुड़े नियमों का वर्णन है। वास्तु के कुछ नियमों का पालन करके जिंदगी से आधी परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। दअरसल घर का वास्तु खराब होने से ये हर एक सदस्य के जीवन में किसी ना किसी रूप से प्रभाव जरूर छोड़ती है। ऐसे में कुछ चीजों को तो नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। घर का सबसे मुख्य हिस्सा किचन होता है। किचन को लेकर वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। किचन की दिशा से लेकर चूल्हे को रखने की सही दिशा, बर्तनों को रखने का सही तरीका और फ्रिज को लेकर कुछ नियम हैं।

आम तौर पर लोग सहूलियत के लिए छोटी-छोटी चीजों को फ्रिज पर रख देते हैं ताकि समय रहते इन पर नजर पड़ सके। वहीं राशन और सब्जी खरीदकर लाने के बाद अक्सर लोग पैसों को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। अब जानते हैं कि आखिर वास्तु में इसे लेकर क्या नियम बताए गए हैं?

फ्रिज पर पैसे रखने का नुकसान

शास्त्र के अनुसार फ्रिज पर कभी भी हमें सिक्के और नोट नहीं रखने चाहिए। दरअसल शास्त्र में बताया गया है कि पैसों को रखने के लिए ये जगह बिल्कुल भी सही नहीं है। शास्त्र के मुताबिक इस जगह पर पैसों को रखने से खूब नुकसान होते हैं और इसका असर काफी लंबे समय तक होता है। बता दें कि फ्रिज पर इसे रखने से आर्थिक स्थिति हिल जाती है। धीरे-धीरे घर के सभी सदस्यों को पैसे से जुड़ा नुकसान देखने को मिल सकता है। इसके अलावा ऐसा करने से मानसिक शांति भी भंग होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेडरूम में ना रखें ये 7 चीजें, नेगेटिविटी होगी दूर!

फ्रिज के ऊपर ना रखें ये चीजें

अब जानते हैं कि पैसों के अलावा फ्रिज के ऊपर और कौन सी चीजें नहीं रखनी चााहिए। शास्त्र के मुताबिक फ्रिज पर कभी भी पानी से भरा बाउल, एक्वेरिययम, मेटल की चीजें और दवाइयां कभी नहीं रखनी चाहिए। कुछ लोग डेकॉर के लिए भी कुछ आइटम फ्रिज पर रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से घर का वास्तु बुरी तरह से प्रभावित होता है। ऐसे में फ्रिज के टॉप को खाली रखना ही बेहतर है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!