vastu tips for room heater right direction in winters Vastu Tips: रूम हीटर चलाते वक्त आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती? घर में हो सकता है कलेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: रूम हीटर चलाते वक्त आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती? घर में हो सकता है कलेश

Vastu Tips In Hindi: शास्त्र के अनुसार रूम हीटर की दिशा का सही चुनाव करना जरूरी है। अगर हीटर से जुड़े वास्तु के नियमों को पालन नहीं किया जाता है तो इससे घर को वास्तु दोष लगता है। ऐसे में इससे जुड़े वास्तु के नियमों का जानना जरूरी है।

Fri, 19 Dec 2025 11:39 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: रूम हीटर चलाते वक्त आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती? घर में हो सकता है कलेश

Room Heater Vastu Tips: लोग मौसम की बदलती हवा और ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। सर्दियों के मौसम के आते ही लोगों के गर्म कपड़े और रूम हीटर निकल जाते हैं। आम तौर पर लोग हीटर को अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं भी रखते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। अगर वास्तु के नियमों के अनुसार ठंड के दिनों में रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाए को इससे घर का वास्तु भी सही रहता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है। दरअसल इस शास्त्र के अनुसार रूम हीटर के लिए भी एक दिशा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर हीटर को किस दिशा में रखा जाए कि सारी चीजों का संतुलन बना रहें। नीचे विस्तार से जानें इस बारे में...

इस दिशा में रखें रूम हीटर

शास्त्र के हिसाब से रूम हीटर को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर ही रखना चाहिए। बता दें कि शास्त्र में इसे आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा का संबंध अग्नि तत्व से होता है। वहीं रूम हीटर का संबंध भी इसी तत्व से होता है। ऐसे में इसी दिशा में हीटर को रखना सही होता है। अगर घर की ये दिशा खाली नहीं है तो इसका एक ऑल्टरनेट भी है। रूम हीटर को आग्नेय कोण की जगह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर भी रखा जा सकता है। इस बात का पूरा ध्यान दें कि रूम हीटर कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में ना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किचन में गलती से भी ना रखें ये चीज, आर्थिक तंगी से होंगे परेशान
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पायदान खरीदते वक्त हमेशा चुने ये रंग, ना करें ये गलती

इन बातों का भी रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार जिस कमरे में रूम हीटर है, वहां पर हवा का आगमन भी होना चाहिए। साइंस के साथ-साथ शास्त्र में भी इसे सही नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार अग्नि तत्व वाली जगह पर वायु तत्व का रहना भी जरूरी है। ऐसे में बंद कमरे में हीटर कम ही चलाना चाहिए। इसे ऐसी जगह पर रखना सही होगा, जहां पर सही वेंटिलेशन हो। इसके अलावा रूम हीटर को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से इसे सही नहीं माना जाता है। इसे जमीन की थोड़ी से ऊंचाई पर रखकर ही चलाना चाहिए। इन चीजों का संतुलन बिगड़ने से घर का वास्तु खराब होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!