1/8वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या गुलाब के कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। यह न केवल आपकी मानसिक शांति को भंग करता है बल्कि रिश्तों में भी कटुता ला सकता है।

बेडरूम में नुकीली चीजें भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह रिश्तों में तनाव और झगड़ों को बढ़ा सकता है। मान्यता है कि ये चीजें आक्रामकता और क्रोध को बढ़ावा देती हैं, जिससे प्रेम संबंधों में दूरियां आने लगती हैं।

बेडरूम में भगवान की तस्वीरें, धार्मिक ग्रंथ या पूर्वजों की तस्वीरें रखना सही नहीं माना जाता है। ये चीजें बेडरूम की प्राइवेसी और आरामदायक माहौल को प्रभावित करती हैं। इन तस्वीरों को लिविंग रूम में लगाना बेहतर माना गया है।

बेडरूम में टूटे हुए शीशे, जैसे आईना, खिड़की की कांच आदि नहीं लगाना चाहिए। ये सब नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल वास्तु दोष उत्पन्न करता है बल्कि आपके रिश्तों में भी दरार ला सकता है। इसलिए, अगर आपके बेडरूम में कोई टूटा हुआ शीशा या चटका हुआ आईना है, तो उसे तुरंत बदल दें।

बेडरूम में उदासी, निराशाजनक, अकेलापन, मनहूस या हिंसा दर्शाने वाली तस्वीरें भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह रिश्तों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीरें डर और असुरक्षा की भावना को जन्म देती हैं। इन सब को छोड़कर बेडरूम में ऐसे चित्रों की जगह सकारात्मक ऊर्जा वाली सुंदर और प्रेममय तस्वीरें लगाएं।

बेडरूम में मिर्च-मसाले या रसोई का वैसा सामान जिसमें कड़वाहट या तीखापन हो या तीखी गंध वाले पदार्थ रखने से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। यह मानसिक शांति को भंग कर सकता है और रिश्तों में अनबन बढ़ा सकता है।

टीवी, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को बेडरूम में रखने से बचें। ये उपकरण इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें पैदा करते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करते हैं। कोशिश करें कि ये सामान बेडरूम से बाहर ही रखें। यदि ज़रूरी हो, तो सोने से पहले इन्हें बंद करके बेड से दूर रखें।

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
