vastu tip dont keep water bowls or aquariums on fridge or microwave Vastu Tips: फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के ऊपर भूलकर भी ना रखें ये चीज, खुल जाएगा कंगाली का रास्ता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के ऊपर भूलकर भी ना रखें ये चीज, खुल जाएगा कंगाली का रास्ता

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज और माइक्रो ओवन जैसी किचन अप्लायंसेज के टॉप पर कभी भी एक चीज भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। तो चलिए ये चीज कौन सी है जिसे किचन अप्लायंसेज के ऊपर गलती से भी नहीं रखना है।

Wed, 10 Dec 2025 03:40 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के ऊपर भूलकर भी ना रखें ये चीज, खुल जाएगा कंगाली का रास्ता

Easy Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो किसी भी घर की आबोहवा को बदल सकता है। इस शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों का वर्णन हैं जिनकी मदद से घर की खराब ऊर्जा को पॉजिटिविटी में बदला जा सकता है। जाने-अनजाने में ही लोग घर में कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं, जो कंगाली का रास्ता खोल सकते हैं। घर में ज्यादातर चीजें सही होने के बाद भी कुछ गलतियां ऐसी होती है, जिसका प्रभाव बहुत गहरा पड़ सकता है। आज बात करेंगे होम एप्लायंसेज के बारे में। अक्सर लोग अपने किचन में मौजूद फ्रिज और माइक्रो ओवन के टॉप पर कुछ चीजें रख देते हैं। हालांकि एक चीज है जो हमें ऐसे होम एप्लायंसेज के टॉप पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

सामान के टॉप पर ना रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार होम एप्लायंसेज के टॉप पर रखी जा रही चीजों का सीधा संबंध घर के वास्तु दोष से जुड़ा होता है। शास्त्र के अनुसार इन चीजों के ऊपर कभी भी पानी से भरा बाउल या फिर एक्वेरियम (छोटा) गलती से भी नहीं रखना चाहिए। आम तौर पर लोग जगह की कमी के चलते या फिर डेकॉर के लिहाज से फ्रिज के ऊपर अपना छोटा सा एक्वेरियम रख देते हैं जोकि गलत है। शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से घर का वास्तु दोष बढ़ता है। साथ ही इस वजह से आर्थिक स्थिति भी डगमगाती है। दरअसल फ्रिज या बाकी चीजों अग्नि तत्व का प्रतीक माने जाते हैं, वहीं पानी जल तत्व होता है। ऐसे में इनके मिलने से वास्तु खराब होता है और इसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इस दिन भूलकर भी ना तोड़ें तुलसी के पत्ते, हो जाता है नुकसान

इस दिशा में रखें अपना फ्रिज

अब जान लेते हैं कि वास्तु के हिसाब से फ्रिज को रखने की सही दिशा क्या है? बता दें कि फ्रिज के लिए वास्तु में कई दिशाओं को सही बताया गया है। सबसे उत्तम दिशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा है। दरअसल इसका संबंध अग्नि तत्व से है और इसी वजह से इसे शुभ माना जाता है। वहीं दक्षिण और पश्चिम दिशा को भी फ्रिज रखने के लिए सही माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!