vastu shastra tulsi ka patta kab nahi todna chahiye वास्तु शास्त्र: कौन से दिन नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? गलती से होता है ये बड़ा नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: कौन से दिन नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? गलती से होता है ये बड़ा नुकसान

Vastu Tips for Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है। इसकी पत्तियों का पूजा-पाठ में खूब इस्तेमाल होता है। वहीं इसकी पत्तियों को तोड़ने को लेकर कई ऐसे नियम भी हैं, जो बहुत कम लोगों को ही मालूम हैं।

Sat, 6 Dec 2025 09:23 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: कौन से दिन नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? गलती से होता है ये बड़ा नुकसान

Tulsi Vastu Tips: पूजा पाठ के दौरान कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो जरूरी हैं। इन चीजों का इस्तेमाल उनकी शुद्धता और पवित्रता के लिए भी किया जाता है। इस लिस्ट में तुलसी की पत्तियां भी शामिल हैं। पूजा-पाठ के दौरान इसका इस्तेमाल होता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को खूब पूजा जाता है। दरअसल मान्यता के हिसाब से इस पौधे में लक्ष्मी मां का वास होता है।

बता दें कि वास्तु शास्त्र में इस पौधे से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। जैसे इसके पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए? इसे किन पौधों के आसपास नहीं रखना चाहिए? तुलसी के पौधे के आसपास कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? ये सारे सवाल लोगों के जेहन में खूब आते हैं। वहीं एक और सवाल है जिसे लेकर लोग कन्फ्यूज बहुत होते है और वो सवाल है कि तुलसी की पत्तियों को किन दिनों नहीं तोड़ना चाहिए? तो चलिए जानते हैं कि आखिर शास्त्र में इसके बारे में क्या लिखा हुआ है?

इस दिन ना तोड़ें तुलसी का पौधा

शास्त्र में तुलसी के पत्ते को तोड़ने से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार तुलसी के पत्ते को एकादशी के दिन कभी नहीं तोड़ना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दिन भी ऐसा नहीं करना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से हफ्ते का एक दिन ऐसा है जिस दिन विशेष रूप से तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए और वो दिन है रविवार का। माना जाता है कि इन दिनों में तुलसी के पत्तों को तोड़ने से मां लक्ष्मी निराश होती है और इसकी वजह से हमारी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इसका असर हमारे घर की सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर से लौटकर तुरंत ना धोएं हाथ-पैर, जानें क्यों?

शाम के समय ना तोड़े तुलसी

शाम के समय में फूल-पौधों को तोड़ने सही नहीं माना जाता है। ऐसे में तुलसी के पत्तों को भी शाम के समय नहीं तोड़ना चाहिए। कहा जाता है कि शाम के समय में तुलसी के पत्तों को तोड़कर इसका अनादर नहीं करना चाहिए। साथ ही ऐसा भी मानते हैं कि शाम में तुलसी मां आराम करती हैं और ऐसे में उन्हें ऐसे परेशान करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु भी नाराज होते हैं। शास्त्र में ये भी बताया गया है कि कभी भी गंदे हाथ से तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!