vastu shastra do not keep heavy iron items in living area know more tips about sofa covers and all वास्तु शास्त्र: लिविंग एरिया में कभी ना रखें ये चीज, जानें कैसा हो सोफे का कवर?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: लिविंग एरिया में कभी ना रखें ये चीज, जानें कैसा हो सोफे का कवर?

Vastu Tips for Home: घर का वास्तु सही होना बेहद ही जरूरी है क्योंकि इसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। आज बात करेंगे लिविंग एरिया की। नीचे विस्तार से जानिए कि लिविंग एरिया को बनवाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Thu, 20 Nov 2025 11:26 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: लिविंग एरिया में कभी ना रखें ये चीज, जानें कैसा हो सोफे का कवर?

Vastu Tips for Living Area: घर का सभी कमरा बेहद ही खास होता है। तमाम लोगों को लगता है कि घर को सजाना और उसे साफ-सुथरा रखना ही काफी होता है। लोगों को लगता है कि ऐसा करने भर से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि ऐसा होना जरूरी नहीं है। इस बात को भी झूठला नहीं सकते हैं कि घर के वातावरण के सकारात्मक होने में वास्तु का भी बहुत बड़ा रोल होता है। अगर घर का वास्तु सही होता है तो कई चीजें अपने आप सुलझ जाती है। बेडरूम, बाथरूम, किचन से लेकर हर एक कमरे का वास्तु सही होना जरूरी है। वहीं लिविंग एरिया का वास्तु तो सबसे सही होना चाहिए क्योंकि मुख्य द्वार के बाद यही कमरा सबसे पहले पड़ता है।

लिविंग एरिया में ना रखें ये चीज

लिविंग एरिया घर का वो महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां पर परिवार के सभी सदस्य सबसे ज्यादा समय साथ में बिताते हैं। इसी कमरे में मेहमानों का स्वागत भी किया जाता है यानी कि यहां पर सबसे ज्यादा ऊर्जा एकत्रित होती है। ऐसे में इस कमरे का वास्तु किसी भी हाल में सही होना चाहिए। शास्त्र के अनुसार लिविंग एरिया हमेशा ईशान कोण के उत्तरी भाग में बनवाना शुभ माना जाता है। वहीं इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस कमरे में कभी भी लोहे का कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और तनाव बढ़ता है। वहीं इस कमरे में रखे सोफा का कवर महरून या फिर हल्के रंग का होना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

लिविंग एरिया की रोजाना साफ-सफई जरूरी है। इस कमरे की दीवारों का रंग हमेशा हल्का ही होना चाहिए। साथ ही इस कमरे में रखे हुए फर्नीचर हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में होने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यहां पर रखे हुए फर्नीचर का संपर्क सीधे-सीधे फर्श ने नहीं होना चाहिए। इसके लिए फर्नीचर के नीचे लकड़ी या फिर किसी और चीज के गुटके लगा देना चाहिए। इसके अलावा लिविंग एरिया का दरवाजे का सही दिशा में होना जरूरी होता है। शास्त्र के हिसाब से इस कमरे का दरवाजा हमेशा ईशान कोण की ओर होना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!