vastu shastra right direction for fridge in the kitchen and other rules वास्तु शास्त्र: गलत दिशा में तो नहीं रख रहे हैं अपना फ्रिज? होते हैं ये नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: गलत दिशा में तो नहीं रख रहे हैं अपना फ्रिज? होते हैं ये नुकसान

Easy Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन और फ्रिज से जुड़े ऐसे कई नियम हैं, जो लोग नजरअंदाज करते हैं। इन नियमों का पालन ना करने से हम खतरा खुद ही मोल ले लेते हैं। दरअसल इन नियमों को नजरअंदाज करने से घर में निगेटिव एनर्जी आती है।

Wed, 10 Dec 2025 07:03 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: गलत दिशा में तो नहीं रख रहे हैं अपना फ्रिज? होते हैं ये नुकसान

Vastu Tips for Fridge Direction: होम एप्लायंसेज की मदद से हमारे कई काम आसान हो जाते हैं। किचन में ऐसे कई उपकरण होते हैं, जिससे ना सिर्फ हमारा समय बचता है बल्कि काम सही तरीके से भी हो जाता है। बात की जाए फ्रिज की तो ये किचन में रखा जाने वाला है महत्वपूर्ण सामान है। फ्रिज की मदद से लंबे समय तक चीजों को फ्रेश रखा जा सकता है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज के चलते ही हमारे घर का वास्तु भी खराब हो सकता है। वास्तु शास्त्र में किचन में रखे जाने वाले लगभग हर एक चीज को लेकर कुछ ना कुछ नियम जरूर हैं। बात करें फ्रिज की तो इसका संबंध अग्नि तत्व के साथ होता है और इसे सही दिशा और सही तरीके से रखना बेहद ही जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि इसे रखने की सही दिशा क्या बताई गई है। साथ ही जानेंगे कि इससे जुड़े उपायों का पालन ना करने से कौन से नुकसान हो सकते हैं?

इस दिशा में ही रखें फ्रिज

बता दें कि वास्तु के अनुसार फ्रिज को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। शास्त्र में फ्रिज को रखने की कई दिशा बताई गई है। नियम के अनुसार अगर फ्रिज को किचन के आग्नेय कोण में रखा जाए तो बेहद ही शुभ होता है। इस दिशा का संबंध सीधे तौर पर अग्नि तत्व से होता है। ऐसे में फ्रिज को रखने के लिए ये दिशा परफेक्ट होती है। बता दें कि आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व दिशा को कहा जाता है। फ्रिज को रखने के लिए दो और दिशाएं हैं जो अत्यंंत शुभ मानी जाती हैं। शास्त्र के मुताबिक ये दोनों दिशाएं दक्षिण और पश्चिम हैं। वहीं ईशान कोण में इसे रखने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के ऊपर ना रखें ये चीज, हो जाएंगे कंगाल
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल

ध्यान में रखें ये बातें

वहीं कुछ बातें और हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। शास्त्र के कुछ और नियम हैं, जिसे अपनाकर हम घर की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। फ्रिज को किचन में रखते हुए इस बात का ध्यान रखें कि इसका दरवाजा हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही खुले। दरअसल ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। साथ ही समय-समय पर फ्रिज की सफाई करना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो घर में आसानी से निगेटिव एनर्जी आ जाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!