वास्तु शास्त्र: इस दिशा में ही सिर रखकर सोना होता है सही, मिलते हैं ये 3 लाभ
Best Direction for Good Sleep: वास्तु शास्त्र में सोने की सही दिशा का वर्णन है। इसी के साथ इस शास्त्र में ये भी बताया गया है कि सही दिशा में सोने से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं? नीचे विस्तार से जानें इस बारे में…

Best Vastu Direction for Sleeping: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जिसमें हर काम के लिए शुभ और अशुभ दिशाओं का वर्णन है। मान्यता है कि वास्तु के हिसाब से सारी चीजें सही की जाए तो जिदंगी की सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। घर में रखी हुई लगभग हर एक चीज का संबंध वास्तु के साथ होता है। अगर कोई सामान सही दिशा में नहीं रखा है जो ये निश्चित है कि इस जगह की खराब ऊर्जा घर के वास्तु को प्रभावित करेगी। वहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमारे सोने की दिशा से भी घर का वास्तु प्रभावित होता है। शास्त्र में बताया गया है कि किस दिशा में पैर रखकर सोना हमारे लिए लाभकारी होता है। साथ ही ये भी बताया गया है कि किस दिशा में सोना हमारे लिए सही नहीं है।
इस दिशा में सोना है बेहतर
शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर हम अपने सिर को दक्षिण और पूर्व दिशा की ओर रखकर सोते हैं तो ये हमारे लिए बहुत सही होता है। ये दोनों दिशाएं हमारी ऊर्जा को प्रोटेक्ट करती हैं। साथ ही सोते वक्त हमें किसी भी तरह का बुरे सपने नहीं आते हैं। इसी के साथ-साथ हमें इस दिशा में सिर रखकर सोने से कुल 3 फायदे मिलते हैं। पहला फायदा ये है कि इस दिशा में सोने से हमारी ऊर्जा बैलेंस्ड रहती हैं। साथ ही दिन ब दिन हमारी सेहत भी सुधरती जाती है। तीसरा फायदा ये है कि मन शांत रहने लगता है और ऐसे में कोई भी तनाव हमें प्रभावित नहीं कर पाता है।
ध्यान में रखें ये बातें
वहीं सोने को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ और आसान से टिप्स दिए गए हैं, जिनका पालन हमें जरूर करना चाहिए। सोते समय हमें पानी की बोतल को अपने आसपास लेकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक सोच हमारे आसपास फटकने लगती है। साथ सोने वाले कमरे में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक का सामान नहीं रखना चाहिए। कई बार लोग काम करते हुए लैपटॉप को आसपास ही रख देते हैं, जोकि वास्तु के हिसाब से नहीं है। वहीं बेडरूम में शीशा कभी इस तरह नहीं रखना चाहिए कि सोते हुए हम उसमें खुद नजर आएं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन