vastu shastra ancestors photos right direction in home hindi वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, भूलकर भी ना करें ये गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, भूलकर भी ना करें ये गलती

Ancestors Photos Vastu Tips: पूर्वजों की तस्वीर को लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन होता है कि इसे कहां लगाया जाए? तो चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इस बारे में क्या-क्या लिखा हुआ है। साथ ही जानेंगे कि जहां पर ये तस्वीर लगी हो वहां का वास्तु सही करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।

Wed, 19 Nov 2025 12:20 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, भूलकर भी ना करें ये गलती

वास्तुशास्त्र ऐसा विज्ञान है, जिसमें घर से लेकर ऑफिस जैसे तमाम स्पेस की ऊर्जा को अपने अनुरूप ढालने की कला बताई जाती है। इसके नियमों का पालन करके हम अपने आसपास के वातावरण को सकारात्मक और शांति से भरपूर बना सकते हैं। इस शास्त्र के नियमों के हिसाब से घर के कमरे, किचन, पूजा घर और दरवाजों की सही दिशा और जगह बनवाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर के हर एक कोने में अच्छी ऊर्जा का आगमन होता है। सरल भाषा में समझा जाए तो इसके जरिए हम अपने आसपास की चीजों को नेचर के हिसाब से व्यवस्थित करके अपनी जिंदगी में अच्छा बैलेंस ला सकते हैं। आज बात करेंगे उस चीज को लेकर जिस पर लोगों को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है वो है कि घर में पूर्वजों की तस्वीर कहां लगानी चाहिए?

इस जगह होनी चाहिए पूर्वजों की तस्वीर

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर को पूजा घर में लगा देते हैं जोकि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां पर पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर पर वास्तु दोष लगता है और कई तरह की हानि होती है। शास्त्र के हिसाब से पूर्वजों की तस्वीर को गलती से भी पूजा घर में नहीं लगानी चाहिए। शास्त्र के हिसाब से इनकी तस्वीरों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ईशान कोण में पूजा घर का होना शुभ माना जाता है। वहीं इसके सामने वाली दिशा में ही पूर्वजों की तस्वीर लगाई जा सकती है। अगर ऐसा किया जाता है तो भगवान के साथ-साथ पूर्वजों का आशीर्वाद घर के लोगों पर हमेशा बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के हिसाब से बनवाए अपना गैराज, ना करें ये 3 गलतियां

रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान

जिस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाई जाए, वो जगह हमेशा साफ-सुथरी रखनी चाहिए। इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि जो भी फोटो है, उसका फ्रेम टूटा हुआ ना हो। साथ ही फोटो भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। इसी के साथ यहां पर हर रोज एक दीया जलाना जरूरी होता है। पूर्वजों की तस्वीर ना तो बहुत अधिक ऊपर लगी होनी चाहिए और ना ही नीचे। तस्वीर को इस तरह से लगाइए कि उसे सिधाई में ठीक से देखा जा सके। शास्त्र के हिसाब से घर में पूर्वजों की कभी भी 2-4 से ज्यादा तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!