vaishakh amavasya 2026 avoid these mistakes one remedy related to musturd oil वैशाख अमावस्या पर ना करें ये गलतियां, होता है नुकसान, लाभ देगा ये आसान सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वैशाख अमावस्या पर ना करें ये गलतियां, होता है नुकसान, लाभ देगा ये आसान सा उपाय

वैशाख का महीना अपने आप में खास है। इस महीने में पड़ने वाली अमावस्या पर कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वहीं इस दिन एक छोटा सा उपाय करके पितरों का आशीर्वाद पाया जा सकता हैय़ 

Wed, 15 April 2026 06:54 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वैशाख अमावस्या पर ना करें ये गलतियां, होता है नुकसान, लाभ देगा ये आसान सा उपाय

हिंदू धर्म में अमावस्या को खूब महत्व दिया जाता है। इस दौरान लोग पूजा पाठ करते हैं। साथ ही इस दिन दान-पुण्य का काम भी खूब किया जाता है। इस समय वैशाख का महीना चल रहा है। इसी हफ्ते वैशाख महीने की अमावस्या पड़ने वाली है। हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से इस दिन किए गए हर एक अच्छे काम का फल दोगुना मिलता है। अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस पवित्र दिन गलतियां नहीं करनी चाहिए। कई बार जाने-अनजाने में कुछ गलतियां ऐसी हो जाती है जिसका परिणाम फिर अच्छा नहीं होता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस दिन क्या काम नहीं करने हैं। आज इसी के बारे में जानेंगे। साथ ही इस दिन किए जाने वाले एक उपाय को भी समझेंगे।

इस दिन है वैशाख अमावस्या

हिंदू पंचांग के हिसाब से वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को है। इस दिन स्नान दान और पितृ तर्पण का काम होगा। वैसे अमावस्या तिथि की शुरुआत कल यानी 16 अप्रैल की रात 8 बजकर 11 मिनट से हो जाएगा। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 17 अप्रैल को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा। बात की जाए स्नान दान की तो ये काम अभिजीत मुहूर्त में कर लेना चाहिए। 17 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाख अमावस्या कब है, शनि के बुरे प्रभाव कम करने के लिए करें ये उपाय

वैशाख अमावस्या पर ना करें ये गलतियां

वैशाख अमावस्या के दिन कुछ गलतियों को करने से बचें। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या वाले दिन फालतू में गुस्सा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन भूलकर भी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि अमावस्या वाले दिन किसी से बहसबाजी ना हो। नियम के अनुसार इस दिन साफ-सफाई जरूर रखनी चाहिए। किसी भी तरह की नेगेटिव सोच से इस दिन दूर ही रहना चाहिए। अगर सामने कोई जरूरतमंद इंसान दिखे तो बिना उसके मदद किए आगे नहीं बढ़ना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि दिन भर शांत ही रहा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाख अमावस्या पर सूर्य -चंद्र युति, किन चीजों का दान आपको रखेगा खुशहाल

वैशाख अमावस्या पर करें उपाय

वैसे तो वैशाख अमावस्या पर करने के लिए कई उपाय हैं। आज सबसे आसान से उपाय की बात करेंगे। वैशाख अमावस्या पर जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहन लेने चाहिए। इसी के साथ सच्चे मन से भगवान को याद करना चाहिए। इस दिन शाम में पीपल के पेड़े के नीचे सरसों के तेल डालकर दीया जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करते हुए पितरों को याद करके उनका आशीर्वाद मांगना शुभ होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाख अमावस्या पितरों के लिए क्यों खास, मेष संक्रांति में करें पितरों के लिए दान

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!