vastu shastra 5 tress that bring luck vastu shastra ke hisab se kaun sa paudha lagana chahie वास्तु शास्त्र: आम और पपीते समेत लकी होते हैं ये 5 पौधे, खत्म करते हैं वास्तु दोष
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: आम और पपीते समेत लकी होते हैं ये 5 पौधे, खत्म करते हैं वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र: आम और पपीते समेत लकी होते हैं ये 5 पौधे, खत्म करते हैं वास्तु दोष

Vastu Shastra and Tree: वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ पौधों का हमारे आसपास होना काफी शुभ माना जाता है। इन पौधों की वजह से घर की एनर्जी काफी पॉजिटिव हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सा पौधा घर में जरूर होना चाहिए?

Garima SinghSat, 8 Nov 2025 01:10 PM
1/7

ये सबसे शुभ और लकी और शुभ पौधे

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पौधों का आसपास होना काफी शुभ होता है। शास्त्र के हिसाब से इन पौधों की एनर्जी काफी पॉजिटिव होती है और ये हर किसी के लिए लकी होते हैं। नीचे विस्तार से जानिए आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन से पौधे हैं?

2/7

केले का पौधा

सनातन धर्म में केले के पौधे का बहुत महत्व होता है। केले के फल और पत्तों का इस्तेमाल पूजा में खूब किया जाता है। शास्त्र के हिसाब से अगर इस पौधे को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाया जाए तो ये काफी शुभ होता है।

3/7

आम का पौधा

वास्तु के हिसाब से आम का पौधा भी काफी लकी होता है। पूजा-पाठ के दौरान आम के पत्तों के साथ-साथ लकड़ियों का भी खूब इस्तेमाल होता है। आम का पौधा सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। हालांकि इस पेड़ का घर में होना ठीक नहीं होता है।

4/7

आंवले का पौधा

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में अगर आंवला का पौधा हो तो ये काफी शुभ होता है। घर में इसे लगाने से अशुभ पौधों का प्रभाव भी काफी कम हो जाता है। ऐसे में घर में इसे जरूर लगाना चाहिए।

5/7

हल्दी का पौधा

वास्तु शास्त्र के हिसाब से हल्दी के पौधे को भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में इसका पौधा होता है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही ये आर्थिक समस्या को भी दूर करता है।

6/7

अनार का पौधा

घर में अनार का पेड़ हो तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में अनार का पेड़ होता है, वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। साथ ही ये नेगेटिविटी को भी खूब रोकता है। इस पौधे की वजह से घर के सदस्यों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बनती है।

7/7

पपीते का पौधा

पपीते का पौधा वैसे तो घर में नहीं होना चाहिए। घर के पीछे वाले हिस्से में अगर पपीते का पेड़ हो तो ये ठीक होता है।