Transit Venus Retrograde 3 zodiacs will get benefit from Venus Horoscope Shukra Rashifal Transit Venus: शुक्र वक्री कब तक? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Transit Venus: शुक्र वक्री कब तक? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

  • Transit Venus Retrograde, Venus Horoscope : शुक्र की शुभ दृष्टि काफी लाभकारी होती है। 2 मार्च के दिन शुक्र मीन राशि में वक्री हो चुके हैं, जिनकी चाल तीन राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

Wed, 26 March 2025 10:18 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Transit Venus: शुक्र वक्री कब तक? 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Transit Venus Retrograde Venus Horoscope, शुक्र वक्री कब तक: ज्योतिष विद्या में शुक्र की चाल खास महत्व रखती है। शुक्र इस समय मीन राशि में विराजमान हैं, जो गुरु की राशि है। शुक्र की शुभ दृष्टि काफी लाभकारी होती है। दृक पंचांग के अनुसार, मीन राशि में जनवरी 28, 2025 को शुक्र का गोचर हुआ था। 2 मार्च को लगभग सुबह 06:04 बजे वक्री हुए, जो 12 अप्रैल तक उलटी चाल चलेंगे। शुक्र की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए मुश्किल समय ला सकती है। आइए जानते हैं शुक्र उलटी चाल चलकर किन राशियों के शुभ साबित हो सकती हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 26 मार्च का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंकराशि 26 मार्च: मूलांक 1-9 वालों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

तुला राशि शुक्र की वक्री चाल से इस राशि के लोगों को फायदा होगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा। कुछ जातक कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुछ जातकों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए पूजा-पाठ में समय बिताएं। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

मेष राशि: शुक्र की वक्री चाल मेष राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होगा। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!