Aaj Ka Rashifal 26 March 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 26 March 2025 05:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा मकर राशि में सायं काल तक कुंभ राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में। बुध और शुक्र वक्री गति से चल रहे हैं।

26 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा और राजनीतिक लाभ मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकराशि 26 मार्च: मूलांक 1-9 वालों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मिथुन राशि- जोखिम से उबरेंगे। अच्छे दिनों की तरफ बढ़ेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापारिक रूप से अच्छा समय कहा जाएगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जोखिम भरा समय रहेगा। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। वो शारीरिक हो या कुछ भी हो। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति थोड़ी अच्छी है। थोड़ा आनंददायक कहा जाएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है। भावुकता पर काबू रखें। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होने के बावजूद भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- धन हानि के संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान रखकर चलें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा ना लगाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी रहेगी। संतान भी थोड़ी सी अनबान या दूरी रहेगी। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!