Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 10 August 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 10 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 10 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 10 अगस्त, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 9 Aug 2025 02:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 10 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 10 अगस्त 2025: 10 अगस्त के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 10 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 10 अगस्त को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 10 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रुपए-पैसे से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। आज किसी फ्रेंड से उधार मांग सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक व व्यापारिक रूप से अच्छे रहेंगे।

वृषभ: आज आप पूरे दिन एक्टिव रहने वाले हैं। आज आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें, खासतौर पर आर्थिक मामलों में। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। इस दौरान बेकार के विवादों में न पड़ें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध की मार्गी चाल मचाएगी धमाल, 11 अगस्त से 3 राशियों से अच्छे दिन शुरू

मिथुन: आज आपको मानसिक शांति का अनुभव मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क: आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन भाग्यशाली रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अशांत रहेगा।

सिंह: आज आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक रूप से भी अच्छी स्थिति में आ सकते हैं। किसी पुराने संपर्कों और संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यस्थल पर नई भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है।

कन्या: आज आप की वाणी में मधुरता रहेगी। आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। शासन -सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।

तुला: आज बेकार की चीजों पर खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ उलझनों को सुलझाने के लिए बेहतरीन दिन है। आपका कोई पुराना दोस्त खूबसूरत यादों के साथ आ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक: आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की तुला राशि में होगा मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

धनु: आज आपको दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। परिवार-बच्चों और दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपकी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।

मकर: आज अतीत की बातों से खुद को परेशान नहीं करें। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे उधार मांगने आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी- आपके मन में तनाव आएगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय गुजारने का मौका मिलेगा। कारोबार में मुनाफे को लेकर तनाव हो सकता है।

कुंभ: आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं आर्थिक रूप से मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन: आज आप शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पैसों का लेन-देन दिन भर लगातार होता रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!