शनि, मंगल की चाल से बना समसप्तक योग, 13 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा
Rashifal Saturn Transit Mars Horoscope: मंगल के कन्या गोचर करने से शनि व मंगल एक दूसरे के आमने सामने समसप्तक योग बना रहे हैं। 13 सितंबर तक मंगल कन्या गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

Rashifal Saturn Transit Mars, शनि-मंगल की युति से बना समसप्तक योग: मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जो इस समय कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि देव इस समय मीन राशि में हैं। पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई 2025 के दिन शाम 08:11 बजे बुध की कन्या राशि में मंगल ने प्रवेश किया। मंगल के कन्या गोचर करने से शनि व मंगल एक दूसरे के आमने सामने समसप्तक योग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग तब बनता है जब कोई भी दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव या 180 डिग्री पर स्थित होते हैं। 13 सितंबर तक मंगल कन्या गोचर करेंगे, तब तक यह योग बना रहेगा। ऐसे में मंगल व शनि की चाल से बना समसप्तक योग कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
इन राशियों को फायदा ही फायदा
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल व शनि की चाल से बना समसप्तक योग शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। सालों से रुके हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं। जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुल मिलाकर आपका समय अच्छा माना जा रहा है।
मकर राशि
मंगल व शनि की चाल से बना समसप्तक योग मकर राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। तैयारी कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। मीठी वाणी बोलकर आप सभी का जीत दिल जीत सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल व शनि की चाल से बना समसप्तक योग लाभदायक माना जा रहा है। आपके सभी प्रयास सफलता पा सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन