Horoscope Sun Transit 2025 in Venus zodiac Taurus Horoscope Surya Rashifal these 5 zodiacs will get good news Sun Transit: सूर्य गोचर करेंगे शुक्र की राशि में, इन 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: सूर्य गोचर करेंगे शुक्र की राशि में, इन 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Horoscope Sun Transit 2025 in Taurus: कुछ ही दिनों में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व शुक्र के पास है। सूर्य के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है वहीं, कुछ के लिए समय थोड़ा मुश्किल भी रहेगा।

Mon, 5 May 2025 11:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: सूर्य गोचर करेंगे शुक्र की राशि में, इन 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Horoscope Sun Transit 2025, सूर्य गोचर करेंगे शुक्र की राशि में: इस वक्त सूर्य मेष राशि में विराजे हुए हैं, जो मंगल देव की राशि है। बस कुछ ही दिनों में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व शुक्र के पास है। सूर्य के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है वहीं, कुछ के लिए समय थोड़ा मुश्किल भी रहेगा। दृक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2025, बृहस्पतिवार को 12:20 ए एम पर वृषभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं 15 मई को सूर्य के राशि बदलने से किन राशियों को बम्पर लाभ हो सकता है-

इन 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

सिंह राशि: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम-कारोबार में आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। मान-सम्मान कमाएंगे। परिवार आपसे खुश रहेगा। कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 5 से 11 मई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 5-11 मई का समय कैसा रहेगा?

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

वृश्चिक राशि: सूर्य का वृषभ गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि 138 दिनों के लिए होंगे वक्री, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

कुंभ राशि: शुक्र की राशि में सूर्य का गोचर करना कुंभ राशि वालों को फायदा दे सकता है। इस दौरान आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। रुके हुए काम बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खुश व पॉजिटिव रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!