Transit Venus in Capricorn Horoscope from 13 January till 5 February Rashifal Venus Shukra Gochar Makar Rashi lucky zodi कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी

Transit Venus in Capricorn Horoscope: मकर संक्रांति के एक दिन पहले शुक्र का गोचर होने जा रहा है। शनि की मकर राशि में शुक्र 5 फरवरी तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत पलटने जा रही है। 

Mon, 12 Jan 2026 04:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी

Transit Venus in Capricorn Horoscope: शुक्र की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों के लिए आने वाला समय बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। कल के दिन धन व समृद्धि के कारक शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी के दिन 04 बजकर 02 ए एम पर शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मकर शनि की राशि है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले शुक्र का गोचर होने जा रहा है। शनि की मकर राशि में शुक्र 5 फरवरी तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होना कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर राशि में शुक्र का गोचर होना किन राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है-

कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होना लाभदायक साबित होने वाला है।

आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

व्यापार की दृष्टि से भी यह शुक्र गोचर शुभ माना जा रहा है।

करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 साल बाद मकर संक्रांति पर सूर्य, शुक्र गोचर, 14 जनवरी से इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:मंगल-चंद्र गोचर मकर राशि में करेगा कमाल ही कमाल, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

सिंह राशि

शुक्र का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है।

रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।

हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है।

सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

व्यापार में आपको मुनाफा होगा।

समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होना शुभ रहने वाला है।

मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है

धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी।

न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।

इस दौरान आप भाग्यशाली रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 जनवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!