मंगल-चंद्र गोचर मकर राशि में करेगा कमाल ही कमाल, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ
Rashifal Moon Transit Mars Horoscope Chandra: चंद्र और मंगल की युति महालक्ष्मी योग का निर्माण करती है। चंद्र के गोचर होते ही महालक्ष्मी योग बनेगा। महालक्ष्मी योग के निर्माण से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

Rashifal Moon Transit Mars Horoscope: चंद्र और मंगल का गोचर धार्मिक दृष्टि से खास महत्व रखता है। चंद्र और मंगल की युति लाभदायक मानी जाती है। चंद्र और मंगल की युति महालक्ष्मी योग का निर्माण करती है। महालक्ष्मी योग के निर्माण से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। मंगल 16 जनवरी के दिन शनि की मकर राशि में एंटर करने वाले हैं। 18 जनवरी के दिन चंद्रमा का गोचर भी मकर राशि में होगा। चंद्र के गोचर होते ही महालक्ष्मी योग बनेगा। चंद्रमा के मकर राशि में विराजमान रहने तक महालक्ष्मी राजयोग बना रहेगा। आइए जानते हैं चंद्र और मंगल मिलकर किन राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं-
मंगल-चंद्र गोचर मकर राशि में करेगा कमाल ही कमाल, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए मंगल-चंद्र का गोचर मकर राशि में होना लाभदायक माना जा रहा है।
इस दौरान कोई भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा।
भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होने लगेगी।
धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे हाल होने लगेंगे।
परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
धनु राशि
मंगल-चंद्र का गोचर मकर राशि में होना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
ऐसे में धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है।
जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक आपके लिए अच्छा निवेश लेकर आए।
घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र का गोचर मकर राशि में होना शुभ माना जा रहा है।
बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है।
मंगल और चंद्र के शुभ प्रभाव से रुके हुए काम बनने लगेंगे।
धन आगमन के भी योग बन रहे हैं।
आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए।
अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें।
तनाव से दूर रहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन