Transit of Sun Rashifal Surya Ka Gochar Ketu ke Nakshatra me from 17 August fortune of these zodiacs will shine सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

Transit of Sun Rashifal Surya Gochar: कुछ ही दिनों बाद ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही अच्छी खबर लेकर आया है।

Sun, 10 Aug 2025 08:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

Transit of Sun Rashifal Surya Ka Gochar, सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में: इस समय ग्रहों के राजा कर्क राशि और अश्लेशा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। सूर्य देव की शुभ स्थिति से जातक को जीवन में सम्मान व सुख का लाभ मिलता है। सूर्य हमेशा सीधी चाल में ही गोचर करते हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन हो या हो नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करता है। कुछ ही दिनों में सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 17 अगस्त के दिन 02:00 ए एम पर मघा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे और अगस्त 30 तक विराजमान रहेंगे। सूर्य का केतु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं-

17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का केतु के नक्षत्र में प्रवेश शुभ माना जा रहा है। सूर्य की चाल इस राशि के लोगों के भाग्योदय का कारण बन सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, बिजनेस में भी प्रॉफिट होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: सूर्य का केतु के नक्षत्र में प्रवेश वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सुपीरियर का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि: सूर्य का केतु के नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं, नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। घर में सुख-संपदा बनी रहेगी। बच्चों का भरपूर साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 9 नवंबर तक बुध की मार्गी चाल देगी लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!