कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 9 नवंबर तक बुध की मार्गी चाल देगी लाभ
Horoscope Budh Transit Mercury movement: बुध इस समय वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं, जो 11 अगस्त से मार्गी चाल चलेंगे। बुध के मार्गी चाल में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है।

Horoscope Budh Transit Mercury movement: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जो बिजनेस, कम्युनिकेशन, और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध की चाल सीधी हो या उलटी सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालती है। बुध इस समय वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को 12:59 पी एम बजे से बुध मार्गी चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। बुध की ये चाल 9 नवंबर तक रहने वाली है। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों को फायदा हो सकता है-
कल से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 9 नवंबर तक बुध की मार्गी चाल देगी लाभ
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का सीधी चाल में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा।
कन्या राशि: बुध के सीधी चाल में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए बुध का सीधी चाल में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन