Transit of Saturn Rashifal Shani Margi will do wonders these 3 zodiacs will have happiness in their lives शनि का ये गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि का ये गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां

Transit of Saturn Rashifal Shani Margi: इस समय कर्मफलदाता शनि मीन राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि देव वक्री से मार्गी हो जाएंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलव हो सकते हैं। 

Sat, 2 Aug 2025 01:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि का ये गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां

Transit of Saturn Rashifal Shani Margi: इस साल कई बड़े ग्रहों का गोचर व चाल में बदलाव होना अभी बाकि है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव नवंबर के महीने में अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय कर्मफलदाता शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। कुछ महीनों में शनि देव वक्री से मार्गी हो जाएंगे। शनि की मार्गी चाल बेहद खास मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद शनि नवंबर के महीने में मार्गी होंगे। शनि की ये बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को शनि के इस गोचर से लाभ मिलने वाला है-

शनि का ये गोचर करेगा कमाल, इन 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए मार्गी चाल में शनि का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए शनि की ये चाल शुभ रहने वाली है।

तुला राशि: मार्गी चाल में शनि का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, बुध के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल 2 अगस्त: मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए मार्गी चाल में शनि का गोचर जीवन में खुशियां ला सकता है। निवेश करने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!