Surya Rashifal Sun Transit Horoscope Mercury constellation Surya Gochar Good time for these zodiacs from 3 August 2025 कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम, बुध के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम, बुध के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

Surya Rashifal Sun Transit Horoscope : कुछ ही घंटों बाद ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आया है।

Sat, 2 Aug 2025 10:46 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम, बुध के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

Surya Rashifal Sun Transit Horoscope: सूर्य की बदलती चाल राशियों के लिए शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम साथ लाती है। कुछ ही घंटों बाद ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। पंचांग अनुसार, 3 अगस्त के दिन 04:16 ए एम पर सूर्य अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। अश्लेशा नक्षत्र में सूर्य 16 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आया है। इसलिए आइए जानते हैं की सूर्य के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-

कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम, बुध के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

तुला राशि: सूर्य के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से तुला राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मान-सम्मान बना रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का बुध के नक्षत्र में गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी छोटी बहन के साथ वक्त बिताएंगे। सूर्य की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 2 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल 2 अगस्त: मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य का बुध के नक्षत्र में प्रवेश करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। सूर्य ग्रह की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!